June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान खेल झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

भड़काऊ व अश्लील संगीत बजाने पर रहेगी पाबंदी; सरायकेला थाना क्षेत्र में निकलेगा 4 लाइसेंसी व 9 गैर लाइसेंसी अखाड़ों का रामनवमी जुलूस… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

भड़काऊ व अश्लील संगीत बजाने पर रहेगी पाबंदी; सरायकेला थाना क्षेत्र में निकलेगा 4 लाइसेंसी व 9 गैर लाइसेंसी अखाड़ों का रामनवमी जुलूस… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला Sanjay: सरायकेला प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार की अध्यक्षता में सरायकेला थाना परिसर में रामनवमी, सरहुल व रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक सोमवार को हुई। बैठक में मुख्य रुप से जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा उपस्थित रहे। जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने उत्साह व हर्षोल्लास के साथ आपसी समन्वय और भाईचारे के साथ रामनवमी समेत सभी त्योहार मनाने की बात कही। कहा कि सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने के लिए प्रशासन का सहयोग करे।

Advertisements

सरायकेला के प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने अखाड़ा जुलूस को लेकर सरकार के दिशा निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि जारी सभी नियमों का पालन सख्ती से करना है। इस बार के जुलूस में कोविड की कोई पाबंदी नही है। लेकिन सभी आपसी समन्वय के साथ उत्साह के साथ त्योहार मनाएं। बीडीओ ने कहा कि सभी अखाड़ा जुलूस अपने सदस्यों के साथ बैठक कर गाइडलाइन की जानकारी दे साथ ही रुट चार्ट का निरीक्षण कर ले। सरायकेला अंचल के पुलिस इंस्पेक्टर राम अनुप महतो व सरायकेला के थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने कहा कि सभी अखाड़ा जुलूस रुट चार्ट के आधार पर ससमय जुलूस निकाले। कोई भी अफवाह पर ध्यान ना दे बल्कि इसकी सूचना तुरंत थाना को दे। किसी भी जुलूस द्वारा भड़काऊ व अश्लील गाना संगीत नही बजाना है।

बताया गया कि डीजे पर पाबंदी नही है। लेकिन कम साउंड पर बजाना है। किसी के विरुद्व डीजे में तेज ध्वनि के साथ बजाने की शिकायत मिलने पर साउंड सिस्टम जब्त करते हुए संबंधित अखाड़ा पर कानूनी कारवाई होगी। सभी अखाड़ा 23 मार्च तक जुलूस का रुट चार्ट व पांच वैलेंटियर की सूची आधार कार्ड के साथ अनिवार्य रुप से थाना में जमा कर दे नही तो कारवाई होगी। बताया गया कि सरायकेला थाना क्षेत्र में 4 लाइसेंसी व 9 गैर लाइसेंसी अखाड़ा जुलूस निकाला जाएगा। जबकि इस वर्ष सरायकेला के टाउन हॉल से एक अन्य अखाड़ा द्वारा भी जुलूस निकाला जाएगा जो पूरे बाजार क्षेत्र का भ्रमण करेगी।

बताया गया कि 31 मार्च को थाना चौक, राजबांध, नोरोडीह व कोलाबीरा अखाड़ा द्वारा जुलूस निकाला जाएगा, जबकि अन्य अखाड़ा द्वारा 30 मार्च को जुलूस निकाला जाएगा। मौके पर थाना प्रभारी नीतीश कुमार, जिप सदस्य शंभु मंडल, महेश जारीका, प्रेम अग्रवाल, सुशील षाड़ंगी, शंभु अग्रवाल, जलेश कवि, निर्मल आचार्य, गोपीनाथ गागराई, लीपु मोहंती, बासुदेव महतो, संजय चौधरी व मो नसीम समेत अन्य उपस्थित रहे।

Advertisements




Related posts

दुमका:पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा संथाल परगना ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर मांगा अपना अधिकार… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Ranchi News : कांग्रेस के तीनों विधायक कोलकाता से रिहा…. | Vananchal 24TV Live

admin

दुमका:काउनसेलिगं सहित सभी प्रक्रियाओं को पूरा कर 2 माह 6 दिनों में निष्पादन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin