June 17, 2025
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

20 सितंबर 2023 से अनिश्चितकालीन रेल टेका एवं डहर छेंका आंदोलन की तैयारी बैठक, कहा हमारी खोयी हुई पहचान और अस्तित्व की लड़ाई है … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

20 सितंबर 2023 से अनिश्चितकालीन रेल टेका एवं डहर छेंका आंदोलन की तैयारी बैठक, कहा हमारी खोयी हुई पहचान और अस्तित्व की लड़ाई है … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

चांडिल (कल्याण पात्रा)  आदिबासी कुड़मी समाज के तत्वावधान में नीमडीह प्रखण्ड के गुण्डा, काशीडीहद्धस्थित हरिमंदिर प्रांगण में 20 सितंबर से नीमडीह स्टेशन में द्वितीय वार रेल टेका व डहर छेंका आंदोलन को सफल बनाने को लेकर समाजसेवी विष्णु महतो की अध्यक्षता में पंचायत स्तर का एक तैयारी बैठक किया गया।

इसमें डीहटांढ़, रामनगर, सीमा, गुंडा, कासीडीह आदि जगहों से सैंकड़ों लोग शामिल हुए । इस बैठक का मुख्य अतिथि आदिवासी कुड़मी समाज के केन्द्रीय सह सचिव जयराम ने कहा कि कुड़मी को अनुसूचित जनजाति सूची में शामिल करने की मांग कोई जाति केंद्रित या फायदे की राजनीति नहीं बल्कि हमारी खोयी हुई पहचान और सह अस्तित्व की लड़ाई है।

73 वर्षों से जो मानवीय अधिकार की नुकसान आदिवासी कुड़मी समुदाय के करोड़ों लोगों के साथ किया गया। इसकी भरपाई भारत सरकार हमारे अस्तित्व को वापस कर ही कर सकती है। कुड़मी जनजाति के संपूर्ण विकास पर एक षड़यंत्र के तहत भारत सरकार ने रोक लगा कर रखा है। अब कुड़मियों के लिए आंदोलन ही अंतिम रास्ता है।
जिसके विरोध में इस बार का समाज आंदोलन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी चलता रहेगा। नीमडीह स्टेशन में सभी कुड़मी आंदोलनकारियों की उपस्थिति 19 सितंबर की रात्रि को ही होगी। जागरण के साथ छौउ नृत्य दल का भी कार्यक्रम रखा है । कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे. चंडीचरण महतो छौउ नाच दल कुशपुतल एवं उस्ताद संतोष महतो आदिवासी पिछड़ी जाति विकास छौउ दल गुण्डा। एवं दिन को करम नृत्य दलों की प्रस्तुति हमेशा चलता रहेगा । अब तक तीन महिला दलों की उपस्थिति रहने की सुनिश्चित हुई हैं।

इस मुहिम के अंतर्गत झारखंड में चार जगहों ;नीमडीह, गोमो, मुरी एवं घाघरा, उड़ीसा में तीन एवं पश्चिम बंगाल में कुशटांढ़ और खेमाशूली दो जगहों पर एक साथ 20 सितंबर 2023 से पुनः अनिश्चितकालीन रेल टेका एवं डहर छेंका आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला प्रभारी प्रभात कुमार महतो,अशोक पुनअरिआर, गुणधाम मुतरुआर, लवकिशोर महतो, शक्तिपद महतो,संतोष महतो, विश्वदेव महतो, वासुदेव महतो, सिदाम महतो, कुश महतो, कृष्णपद, जगदीश, सकलदेव, विवेक, सुखदेव, घनश्याम, रोहित,बैजलाल आदियों का प्रमुख योगदान रहा ।

Advertisements




Related posts

Saraikela News : वनांचल की समाचार सच साबित हुई…. | Vananchal 24TV Live

admin

Saraikela News गरीब बच्चों के बीच मिठाई वितरण कर मारवाड़ी युवा मंच का “आनंद सबके लिए” कार्यक्रम हुआ संपन्न…. | Vananchal 24TV Live

admin

ग्रामीण क्षेत्रों में गोम्हा तो शहरी क्षेत्रों में मना रक्षाबंधन उत्सव… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin