June 17, 2025
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Hesal and Haratu panchayats of the block News Panchayat President Deepak Karmali... Ranchi: AJSU Party extended village in-charge in Getalsud कोल्हान क्राइम झारखण्ड राँची सुर्खियां

Ranchi : प्रखंड के गेतलसूद,हेसल और हरातु पंचायत में आजसू पार्टी ग्राम प्रभारी का विस्तार किया,पंचायत अध्यक्ष दीपक करमाली… | Vananchal 24TV Live

Ranchi : प्रखंड के गेतलसूद,हेसल और हरातु पंचायत में आजसू पार्टी ग्राम प्रभारी का विस्तार किया,पंचायत अध्यक्ष दीपक करमाली… | Vananchal 24TV Live
Spread the love

Advertisements

vananchal

अनगड़ा (अर्जुन कुमार )  शनिवार को प्रखंड के गेतलसूद, हेसल और हरातु पंचायत में आजसू पार्टी ग्राम प्रभारी का विस्तार किया गया। अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष दीपक करमाली ने किया । गेतलसूद पंचायत में आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष जगरन्नाथ महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे उन्होंने आजसू पार्टी के नीति सिद्धांत महिला सशक्तिकरण ग्राम विकास में ग्राम प्रभारियों का महत्वपूर्ण भूमिका के बारे अवगत कराते हुए सभी को आजसू पार्टी का संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया ।

Advertisements

आजसू पार्टी के प्रखंड उपाध्यक्ष अनिल महतो, वासुदेव तिवारी, सोनी देवी, अनु देवी, अनीता देवी, मालो देवी, शीला देवी को गेतलसूद पंचायत के विभिन्न गांव का महिला कमेटी का प्रभारी का जिम्मेवारी सौंपा गया। हेसल पंचायत में मद्रा मुंडा के अगुवाई में मुख्य अतिथि के रूप में आजसू पार्टी के जिला सह कोषाध्यक्ष अतीस कुमार महतो उपस्थित रहे। मौके पर बुद्धिजीवी मंच के सचिव बालेश्वर महतो, पूर्व प्रखंड सचिव बृजलाल महतो, गणेश करमाली, प्रदीप पहान, मोहन नाथ महतो शिव नारायण महतो बबली देवी फुलमनी तिर्की एवं सैकड़ों महिला पुरुष मौके पर उपस्थित रहे।

Advertisements

हरातु पंचायत में जिला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जलनाथ चौधरी के नेतृत्व में हरातु पंचायत का विभिन्न गांव में ग्राम प्रभारी बनाने का काम किया गया उन्होंने बताया कि जिस तरह से लोग बरसात का आगमन या मौसम देखकर घर से छाता लेकर निकलते हैं उसी तरह आज के परिवेश में लोगों को राजनीति पार्टी का छाता की आवश्यकता पड़ती है कोई भी विकास का काम हो या संगठन का काम हो लोगों को प्रेरित करने के लिए राजनीतिक पार्टियों का बहुत बड़ा योगदान रहता है और आजसू पार्टी झारखंड के माटी की पार्टी है आंदोलनकारियों की पार्टी है झारखंडी जन भावनाओं को अच्छी तरह से समझती है। आप सभी आजसू पार्टी से जुड़े और संगठन को मजबूत करें।

Advertisements




Related posts

Saraikela News : तीन लाख की चोरी कर चोरों ने आर आई टी के नए थानेदार को दी सलामी….

admin

विधायक ने नीमडीह प्रखंड में 36 लाख की लागत सें बने पांच विकास योजनाओं का किया उद्घाटन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

RAJNAGAR: हेंसल में बन रहे जलमीनार का बीस सूत्री उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण,कहा:उच्च गुणवत्ता और टिकाऊ होनी चाहिए जलमीनार।

admin