August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

अब तो गौरैया की चहचहाट के बिना ही लोगों की हो जा रही है भोर… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

अब तो गौरैया की चहचहाट के बिना ही लोगों की हो जा रही है भोर… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

विश्व गौरैया दिवस पर खास:

सरायकेला Sanjay । कुछ साल पहले तक हर किसी की नींद गौरैया की चहचहाहट के साथ ही खुला करती थी। जब हर किसी के घरों के मुंडेर पर गौरैया दिन भर चूं चीं कर झुंड के साथ मंडराया करती थी और हमारे घरों में वह जरूर घोंसला बनाती है। मानो वे परिवार का हिस्सा हो और सभी के दिनचर्या में उनकी भागीदारी भी हुआ करती थी। बहुधा उसे लक्ष्मी का रूप में माना जाता था। लेकिन बढ़ते शहरीकरण, आधुनिकीकरण और मानवीय सोच के कारण धीरे-धीरे गौरैया चिड़िया आज हमसे और हमारे घर से दूर होता चला जा रहा है।

Advertisements

संचार माध्यमों के बढ़ते प्रभाव के बीच दूरियों को समेटने की कोशिश में हर दिल अजीज गौरैया आज हमारी जिंदगी से दूर होते जा रहे है। आज गौरैया की चहचहाहट की जगह गाड़ियों की कर्कश आवाज के साथ ही प्रायः आंखों की नींद खुल रही है। मानो गौरैया को भूल ही गए और वे जिंदगी से दूर हो चली है। विश्व गौरैया दिवस के मौके पर अचानक उस प्यारे से गौरैया की याद आ रही थी। यह याद केवल जेहन तथा बचपन की स्मृतियां भर ही सीमित है। आज आंखें गौरैया को मुंडेर पर ढूंढ रही हैं।

गौरैया को देखने को मन व्याकुल है। पर हर तरफ ऊंची ऊंची इमारत और मोबाइल टावर ही दिख रहे है। अपनी इस व्यथा के लिए मानव आज खुद ही जिम्मेदार है। गौरैया जैसी कई चीजें जो कल तक मानव जीवन का अहम हिस्सा हुआ करती थी आज दूर होती जा रही है। इस बदलाव का परिणाम भी कई भीषण संकट के रूप में देखा जा रहा है। अगर अब भी मानव समुदाय नहीं चेते तो उनके आंसू पोछने वाला भी कोई नहीं होगा।

विश्व गौरैया दिवस पर एनवायरमेंट प्रोटक्शन फोरम के प्रमुख पर्यावरणविद सुबोध शरण बताते हैं कि बढ़ रहे ध्वनि प्रदूषण, ऊंची इमारतों के कारण घरों में दीवार का अभाव, कीटनाशकों का अनियमित उपयोग जैसे कारकों के कारण गौरैया जैसे फ्रेंडली पक्षी का आस्तित्व खतरे में पहुंच गया है। जिसे सभी की सहभागिता के साथ मानवीय जीवन से जुड़े गौरैया पक्षी को संरक्षण देने की आवश्यकता है। एनवायरनमेंट प्रोटेक्शन फोरम इस दिशा में पूर्व से ही जागरूकता के कार्य कर रहा है। गौरैया पक्षी के संरक्षण को लेकर वर्ष 2011 से स्पैरो अवार्ड की घोषणा की गई है। जिसके लिए सभी संस्थाओं और बुद्धिजीवियों को इस ओर कदम बढ़ाना होगा।

Advertisements




Related posts

सरकारृ वैन में 4मवेशी के साथ तीन गौ तस्करों को पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल। लोकेशन सेराइकेला सरायकेला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तीन गौ तस्करों को पकड़ा पुलिस को सूचना मिली थी कि गौ तस्करों द्वारा पिकअप वैन में चार मवेशी लादकर ले जाया जा रहा था। थाना प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी गौ तस्करों को धर दबोचा। वही गिरफ्त में आए सभी गौ तस्करों के विरुद्ध सरायकेला थाना कांड संख्या 145/22 दिनांक 22.12.2022 धारा 414 भा0द0वि0, 11 क्रूरता अधिनियम 1960 , झारखंड गोवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध 2005 के तहत आरोपी 1.बलराम महतो उम्र 28 बर्ष पे0:– फूलो महतो सा0:–बड़ा सीजू थाना राजनगर जिला सरायकेला खरसावां 2.शिवनाथ ज्योतिषी उम्र 22 बर्ष पे0:–मनमश ज्योतिषी सा0:–हेसल थाना राजनगर जिला सरायकेला खरसावां 3.चिरंजीवी प्रधान सा0:–आसन तालिया थाना खरसावां को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया । | Vananchal 24TV Live

admin

मुर्शिदाबाद व जुगसलाई के छह युवक चोरी के सामान के साथ सरायकेला में हुए गिरफ्तार; बंद पड़े अभिजीत स्टील प्लांट के केबुल तार को खपाया जा रहा था आदित्यपुर स्थित टाल में . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela News : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्कूली बच्चों ने विद्यालय में विविधता में एकता पर किया नाटक मंचन…..

admin