June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

शांति समिति व सड़क सरक्षा को लेकर थाना परिसर में हुई बैठक – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

शांति समिति व सड़क सुरक्षा को लेकर थाना परिसर में हुई बैठक – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

चांडिल (विद्युत महतो) चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के ईचागढ़ थाना परिसर में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी कीकु महतो की अध्यक्षता में शांति समिति व सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक कि गई। बैठक में अंचलाधिकारी भोला शंकर महतो एवं थाना प्रभारी गौरव कुमार मिश्रा ने भी बैठक को संबोधित किया। बैठक में रामनवमी, सरहुल, रमजान पर शांति व्यवस्था बनाए रखने व भाईचारे के साथ मनाने व सड़क सुरक्षा को लेकर बताया गया। शांति समिति कि बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी कीकु महतो ने लोगों को शांतिपूर्ण ढंग से रामनवमी, सरहुल पर्व मनाने का अपील किया।

Advertisements

उन्होंने शांति समिति के सदस्यो व पंचायत प्रतिनिधियों को रामनवमी, सरहुल एवं रमजान में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने,नशे व हुड़दंगियों के द्वारा सौहार्द को बिगाड़ने का कोशिश करने वालों का जानकारी थाना प्रभारी को देने का अपील किया। वहीं थाना प्रभारी गौरव कुमार मिश्रा ने कहा कि रामनवमी सरहुल रमजान में हुड़दंगियों, व्हाटऐप्स पर गलत मैसेज भेजने व शराब के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कि जाएगी । उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का कड़ाई से पालन करने व कराने का भी अपील किया गया।

मौके पर एएसआई मनिंदर सिंह,नारायण साह, सांसद प्रतिनिधि विश्वनाथ उरांव, मुखिया नयन सिंह मुंडा, अनिल कुमार सिंह,ठाकुर दास महतो,अमित कुमार सिंह,विजय दास, मुरलीधर मिश्रा, बंशी दास आदि उपस्थित थे।

Advertisements




Related posts

बूथ शसक्तीकरण अभियान बैठक में भाजपा नेता आपस में भिड़े… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

आगसीया सारना पूजा महली समिति का विधायक ने किया उद्घाटन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:नोडल शिक्षकों को दिया गया स्कूली बच्चों के नेत्रदोष संबंधी जांच का प्रशिक्षण… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin