August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

झारखंड स्थापना दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे झारखंड सरकार के मंत्री चम्पाई सोरेन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

झारखंड स्थापना दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे झारखंड सरकार के मंत्री चम्पाई सोरेन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

झारखंड स्थापना दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम को लेकर डीडीसी ने की बैठक। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे झारखंड सरकार के मंत्री चम्पाई सोरेन; विभागों के स्टॉल लगा योजनाओं की दी जाएगी जानकारी; योग्य लाभुकों के बीच होगा परिसंपत्तियों का वितरण।

सरायकेला: संजय कुमार मिश्रा ।

आगामी 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम के तैयारियों के मद्देनजर उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई ने कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूप रेखा पर चर्चा की। इस संबंध में उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन काशी शाहू कॉलेज सरायकेला के मल्टीपर्पस हॉल में आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन उपस्थित होंगे। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने कार्यक्रम स्थल की साफ सफाई, विभिन्न विभागों के स्टॉल, विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास, उद्घाटन तथा योग्य लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण इत्यादि को लेकर बिंदुवार चर्चा कर सम्बन्धित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि उक्त कार्यक्रम में कृषि, पशुपालन, समाज कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, पेयजल, आपूर्ति विभाग, कल्याण विभाग, मत्स्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग जेएसएलपीएस समेत विभिन्न विभागों का स्टॉल लगा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दिये जाएंगे तथा योग्य लाभुकों के आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत चयनित लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया जाएगा।

उन्होंने लाभुकों के आवागमन, कार्यक्रम स्थल पर पेयजल एवं चलन्त शौचालय की व्यवस्था करने तथा अन्य सभी तैयारियां ससमय पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए। बैठक में परियोजना निदेशक संदीप कुमार दोराईबुरु, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला श्रीमती पारुल सिंह, जिला परिवाहन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, नजारात उप समाहर्ता, DPM JSLPS एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisements




Related posts

त्रैमासिक विशेष मध्यस्थता अभियान के तहत निष्पादित किए जा रहे हैं मामले… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

जमशेदपुर:भवन निर्माण के लिए जमीन मुहैया कराने को सौंडिक कल्याण परिषद ने डी सी लो ज्ञापन सौंपा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

रामगढ़:कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र अनुष्ठान शुरू…

admin