June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

मंत्री के सरकारी आवास घेराव कार्यक्रम में शत प्रतिशत भागीदारी को लेकर जेटेट सफल सहायक अध्यापकों ने की बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

मंत्री के सरकारी आवास घेराव कार्यक्रम में शत प्रतिशत भागीदारी को लेकर जेटेट सफल सहायक अध्यापकों ने की बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला: संजय मिश्रा

Advertisements

Advertisements

जेटेट सफल सहायक अध्यापक संघ के गम्हरिया दो प्रखंड की एक महत्वपूर्ण बैठक उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामनगर में आयोजित की गई। गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष गुरु प्रसाद महतो की अध्यक्षता में आयोजित उक्त बैठक में मुख्य रूप से सोना किस्कू, अतुल चंद्र महतो, नरेश कुंभकार, नरेश महतो, दुर्लभ चंद्र सरदार, प्रभात कुमार महतो एवं गोविंद महतो उपस्थित रहे। बैठक में जेटेट सफल सहायक अध्यापक समन्वय समिति की ओर से जारी राज्य स्तरीय आंदोलन पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।

साथ ही प्रखंड की सहभागिता की रूपरेखा तैयार करते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 4 अक्टूबर को रांची स्थित मंत्री मिथिलेश ठाकुर के सरकारी आवास के राज्य स्तरीय घेराव कार्यक्रम में प्रखंड कमेटी की शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। जानकारी देते हुए संघ के अतुल चंद्र महतो ने बताया कि जेटेट सफल सहायक अध्यापक सरकारी शिक्षक बनने के सभी अहर्ताएं पूरी करते हैं। बावजूद इसके सरकार द्वारा इसे नजरअंदाज किया जा रहा है। वेतनमान की मांग को लेकर जारी आंदोलन हमारी बिल्कुल जायज मांग पूरी होने तक जारी रहेगी।

Advertisements




Related posts

चांडिल:ग्रामीण परिवेश को जीवित रखने के लिए जागरूक कर रहे है चांडिल के कलाकार सौरभ … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

पाट मैदान में ऐतिहासिक सुंड़ी एकता सम्मेलन संपन्न, झारखंड में सुंड़ी जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा देने की मांग … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी सावित्री मार्डी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पीएम और मणिपुर के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin