August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Jamshedpur News: In the suicide case of Rahul Agarwal News the family members allege that the police are not arresting the culprits. The family is demanding a high level inquiry. कोल्हान क्राइम झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम सुर्खियां

Jamshedpur News : राहुल अग्रवाल के आत्महत्या मामले में परिजनों ने पुलिस अरोप लगाया कि दोषियों गिरफ्तार नही कर रही है । उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रही है परिजन…. | Vananchal 24TV Live

Jamshedpur News : राहुल अग्रवाल के आत्महत्या मामले में परिजनों ने पुलिस अरोप लगाया कि दोषियों गिरफ्तार नही कर रही है । उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रही है परिजन…. | Vananchal 24TV Live
Spread the love

 

जमशेदपुर (DEEP) बिष्टूपुर थाना अंतर्गत स्थित डबल डाउन के छत से कूद कर आत्महत्या करने वाले राहुल अग्रवाल की मौत पर आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्हें बचाने का काम कर रही है। राहुल अग्रवाल के परिजनों का कहना है कि वे लोग घर में ही रह रहे हैं लेकिन गैर जमानतीय वारंट निकलने के बावजूद पुलिस द्वारा छापेमारी कर गिरफ्तारी नहीं की जा रही है।

Advertisements

पुलिस की जांच पर परिजनों को शक है इसलिए राहुल के परिजनों का कहना है कि हाईकोर्ट मामले की जांच के लिए किसी दूसरी निष्पक्ष एजेंसी को राहुल के मौत की जांच करने दी जाए। इन आरोपों के साथ एक याचिका उच्च न्यायालय में दाखिल की गयी है। जिसपर 28 सितम्बर की तिथि निर्धारित हुआ है।

Advertisements

इसकी जानकारी देते हुए राहुल के भाई अंकित अग्रवाल ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि उन लोगों ने इस मामले के आरोपी प्रदीप चूड़ीवाला और उसके परिवार के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी से मुलाकात की है। एसएसपी ने कहा कि इस केस में गिरफ्तारी की आवश्यकता नहीं है। उन्हें बताया गया कि आरोपी अपने घर में है जिसे भी नजरअंदाज किया गया। बिष्टूपुर थाना प्रभारी को फोन करो तो उठाते नहीं है, और रिसीव करते हैं तो आवाज सुनते ही काट देते हैं। केस के आईओ से मिलने पर वे कहते हैं कि उपर से आर्डर नहीं है। ऐसे में जो इंसाफ एक पीड़ित परिवार को मिलना चाहिए था वह नहीं मिल रहा है। जब पुलिस ही साथ नहीं दे रही है तो पुलिस निष्पक्ष जांच कैसे करेगी, कैसे भरोसा किया जाए। इसलिए मामले की जांच सीबीआई या सीआईडी से करायी जाए इसकी याचिका दायर की गयी है।

अंकित अग्रवाल ने कहा कि जिस तरह से पुलिस ने राहुल पर दर्ज मामले में सक्रियता दिखायी और उसपर कार्रवाई के लिए उसे प्रताड़ित किया उसके विपरीत राहुल की मौत पर दर्ज मामले में कार्रवाई करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने से कतरा रही है। राहुल के बच्चे वेद और वेदिका का अधिकार पाने के लिए परिजनों ने परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश के कोर्ट में याचिका दायर किया है। राहुल के भाई अंकित अग्रवाल का कहना है कि पुलिस अगर चाहे तो अपराधियों को 24 घंटो के भीतर सलखो के पीछे भेज सकती है। संवाददाता सम्मेलन में अंकित अग्रवाल, दीनबंधू अग्रवाल, अधिवक्ता श्रृष्टि देबुका मौजूद थे।

Advertisements




Related posts

सरायकेला:जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर सरायकेला में आयोजित किया गया रोजगार शिविर; 201 अभ्यर्थियों को किया गया शॉर्टलिस्ट… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

ऐतिहासिक होगा जिले में खतियानी जोहार यात्रा; हर गांव में लगेंगे तोरण द्वार; मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का होगा भव्य स्वागत… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Jamshedpur : कायस्थ संगठन ने आश्रम के सभी वृद्धजनों को आवश्यकता उपयोगी वस्तुएं दी गई …

admin