June 17, 2025
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Jamshedpur News : Text material distribution among children on the birthday of Minister Badal Patralekh...... News कोल्हान झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम राजनीति सुर्खियां

Jamshedpur News : मंत्री बादल पत्रलेख के जन्मदिन पर बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री वितरण…… | Vananchal 24TV Live

Jamshedpur News : मंत्री बादल पत्रलेख के जन्मदिन पर बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री वितरण…… | Vananchal 24TV Live
Spread the love

जमशेदपुर (आलोक पांडे)  झारखंड सरकार के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख का जन्मदिन मंगलवार को बावनगोड़ा (परसुडीह) स्थित काली मंदिर के पास जरूरतमंद बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री वितरण कर मनाया गया। साथ ही केक काटा गया। केक और मिठाई भी बांटी गयी।
मां काली की पूजा करके उनके दीर्घायु एवं उन्नति की कामना भी किया गया। जेम्को महानंद बस्ती के समीप जरूरतमंदों के बीच फल भी वितरण किया गया। यह सभी कार्यक्रम युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव ज्योतिष यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। मौके पर कांग्रेस नेता ज्योतिष यादव ने मंत्री बादल पत्रलेख को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करने से काफी आनन्द प्राप्त होता हैं। इस दौरान मंत्री बादल पत्रलेख वीडियो कॉलिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े और बच्चों ने उन्हें शुभकामना दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष अधिवक्ता संजय प्रसाद, अधिवक्ता राहुल गोस्वामी, रामु, विनोद रजक, रोहित सिंह, भोला यादव, जीवन ज्योति, कुलदीप सिंह, अरविंद पांडे, चंदन, अभय तिवारी, संजय साह आदि मौजूद थे।

Advertisements

Advertisements

Advertisements




Related posts

Saraikela : गौड़ सेवा संघ का संकल्प दिवस 23 को सरगीडीह में; मेगा हेल्थ कैंप के साथ सभी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज के सदस्य होंगे सम्मानित… | Vananchal 24TV Live

admin

सरायकेला:एसपी डॉ विमल कुमार का सरायकेला जिले में अपराध कम करने का अनोखा पहल…

admin

Jamsedpur Encroachment अतिक्रमण के खिलाफ उठी आवाज, सरकारी जमीन को मुक्त कराने की मांग, कांग्रेस नेता ज्योतिष कुमार यादव ने थाना प्रभारी को सौंपा शिकायत पत्र

admin