August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Chandil: MLA Savita Mahato met the family members of the elephant killed in Hutu village consoled them... News कोल्हान झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Chandil : हुटु गांव में हाथी द्वारा मृतक के परिजनों से मिले विधायक सविता महतो, बांधाया ढांढस…

Chandil : हुटु गांव में हाथी द्वारा मृतक के परिजनों से मिले विधायक सविता महतो, बांधाया ढांढस…
Spread the love

हुटु गांव में हाथी द्वारा मृतक के परिजनों से मिले विधायक सविता

महतो, बांधाया ढांढस…

Chandil ; नीमडीह थाना क्षेत्र के हेवेन पंचायत के हुटु गांव में बुधवार सुबह झुंड से बिछड़े एक जंगली हाथी ने श्याम गोप 87 वर्ष को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। विधायक सविता महतो ने घटना की सूचना मिलते ही गुरुवार को हाथी से मृतक के परिजनों से मिले और उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान विधायक ने परिजनों को निजी स्तर से आर्थिक सहयोग भी किया एवं टार्च और पटाखे भी दिए। वही विधायक ने रेंजर को तत्काल मृतक के परिजनों को मुआवजा देने का निर्देश दिया। रेंजर शशी प्रकाश ने मृतक के परिजनों को तत्काल पचास हजार रुपए रुपये मुआवजा राशि दिया। विधायक ने परिजनों को कहा जल्द ही वन विभाग की ओर से कागजी प्रक्रिया पुरा कर बाकी साढ़े तीन लाख रुपए मुआवजा राशि का भुगतान किया जाएगा। मौके पर केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, नीमडीह प्रखंड अध्यक्ष हरिदास महतो, नीमडीह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, नीमडीह 20 सूत्री अध्यक्ष हरेकृष्ण सरदार, बुधनी हांसदा, सचिंद्र महतो, अशोक कुमार महतो, पटल महतो, गुरुपद सोरेन आदि मौजूद थे।

Related posts

RAJNAGAR NEWS :बजरंगबली पूजा कमेटी हेंसल द्वारा आयोजित 21 वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में कुल 151 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान । | Vananchal 24TV Live

admin

सरायकेला:जेटेट पास सहायक अध्यापक की जिला कमेटी ने झामुमो जिलाध्यक्ष से मिलकर सौंपा ज्ञापन…

admin

Jamshedpur : जमशेदपुर राजेंद्र विद्यालय, घुटिया में ओरियंटेशन सेशन का आयोजन किया गया…

admin