August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला अजाप्टा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला अजाप्टा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

Advertisements

सरायकेला। अखिल झारखण्ड प्राथमिक शिक्षक संघ ईचागढ़ अंचल ईकाई की ओर से अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्राथमिक विद्यालय सलबनी इचागढ़ के शिक्षक नेहरू महतो को सेवानिवृत्ति पर प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय गौरांगकोचा के सभागार में भव्य आयोजन के साथ सम्मान-सह-विदाई दी गई। श्री नेहरू महतो वर्ष 1994 में शिक्षक के रूप में सेवा में आने के पश्चात् पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित मंझारी प्रखंड तथा इचागढ़ उच्च विद्यालय पिलीद में लंबे अवधि तक शिक्षण कार्य का निष्पादन किए। कार्यक्रम के दौरान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक दत्ता ने सेवानिवृत्त नेहरू महतो शिक्षण तथा शिक्षक कल्याण में उनके योगदान को रेखांकित करते हुए सभा में सम्मिलित शिक्षकों को भी शिक्षा एवं शिक्षण कल्याण में प्रतिबद्धता एवं संकल्पित होकर कार्य करने की अपील की। अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल रंजीत लोहरा ने नेहरू महतो को सेवानिवृत्ति की बधाई के साथ भविष्य में समाज को मार्गदर्शन करने के लिए अपील की। सभा को नेहरू महतो के सुपुत्र गढ़वा भवनाथपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी जयपाल महतो ने भी संबोधित किया।

अंत में श्री नेहरु ने उपस्थित शिक्षक समुदाय को प्रतिद्वंदता के साथ शिक्षण तथा सांगठनिक कार्य करने की अपील की। शिक्षक के रूप में उनके त्याग और समर्थन तथा सांगठनिक कार्य में प्रतिबद्धता के कारण विदाई समारोह में उनके पूर्ववर्ती छात्र, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल, संगठन के सभी अंचलों के संघीय पदाधिकारी सहित संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक दत्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष ताराचंद साहू, चंद मोहन चौधरी, जिलाध्यक्ष मानिक प्रसाद सिंह, जिला महासचिव सुदामा मांझी, देवेन्द्र नाथ साव, संजय साहु, बुद्धेश्वर साहु, चित्त रंजन महतो, तरणी प्रसाद साहू, अश्विनी कुमार मिश्रा, विनोद कुमार, अमर उरांव, दिलीप गुप्ता, हेमंत कुमार महतो, अरूण प्रसाद वर्मन, कमल महतो, लक्ष्मण महतो, विष्णु पद प्रमाणिक सहित जिलेभर के संगठन के सैकड़ों समर्पित शिक्षक सम्मिलित रहें।

Advertisements




Related posts

आदित्यपुर :हरियाली पूजा पर पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

शत प्रतिशत आंगनबाड़ी केंद्रों तथा विद्यालयों में पेयजल एवं शौचालय व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

झारखंड विधानसभा की सरकारी आश्वासन समिति पहुंची सरायकेला; परिसदन में की समीक्षात्मक बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin