June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:बांदना परब के अवसर पर गोहाल पूजा का हुआ आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:बांदना परब के अवसर पर गोहाल पूजा का हुआ आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। चार दिवसीय प्रकृति पर्व बांदना मनाते हुए पशुपालकों ने बुधवार को गोहाल पूजा की। जिसके तहत गौशाला की शुद्धता के साथ लीपाई करते हुए साल लकड़ी की दो प्रतिमूर्ति गाय बैलों के देवता गरईया ठाकुर और माता काली को स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। जिसके बाद पशुओं की सुरक्षा और अच्छे स्वास्थ्य को लेकर घर की स्त्रियों द्वारा चावल की गुंडी, सिंदूर और मेथी के साथ पशुधन को पूजा गया।

साथ ही धान शीश के ताज का श्रृंगार भी किया गया। और पूरी शुद्धता के साथ घरों में बनाए गए पीठा पकवान को पशुधन को खिलाते हुए उनकी आरती उतारी गई। पशुपालक ललित नंदा बताते हैं कि इस दिन गाय और बैलों को सर्वप्रथम स्नान कराकर उन्हें रंग लगाते हुए गले में नई रस्सी डालकर पूजन के साथ-साथ गुड और चावल मिलाकर खिलाए जाने की परंपरा है।

इस अवसर पर पूरी रात ग्रामीणों द्वारा ढोल मादल बजाते हुए घर-घर जाकर गाय बैलों का जागरण कराया गया। धार्मिक मान्यता रही है कि इस दिन भगवान भोलेनाथ शिव शंकर पशुओं का हाल जानने के लिए धरती पर स्वयं आते हैं। और पशुपालकों द्वारा अपने पशुओं का सत्कार होता देख बेहद प्रसन्न होते हैं। और विधि विधान के साथ गोहाल एवं गोवंश पूजन करने वाले पशुपालकों को सुखी एवं समृद्धि का आशीष देते हैं।

Advertisements




Related posts

RAMGARH : भैरवी जलाशय जिस उद्देश्य से बना उसे पूरा करवाना मेरी पहली प्राथमिकता हैं ममता देवी . . .

admin

Ranchi,dumka news एकतरफा मोहब्बत में झुलसी अंकिता ने रिम्स में तोड़ा दम, शाहरुख ने दिखाई थी हैवानियत, पेट्रोल छिड़कर लगा दी थी आग… | Vananchal 24TV Live

admin

युवा जनशक्ति मोर्चा ने आदित्यपुर नगर निगम के समस्या को लेकर आयुक्त को ज्ञापांक सौपा …

admin