August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान चुनाव जरा हटके झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पूर्वी सिंहभूम राजनीति सुर्खियां

घाटशिला : हर घर पर तिरंगा लगाने कार्यक्रम को गति देने की तैयारी में जुटे बीजेपी कार्यकर्त्ता…

घाटशिला : हर घर पर तिरंगा लगाने कार्यक्रम को गति देने की तैयारी में जुटे बीजेपी कार्यकर्त्ता…
Spread the love

हर घर तिरंगा अभियान के तहत पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी ने घाटशिला डाकघर से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा प्राप्त किया, हर घर पर तिरंगा लगाने कार्यक्रम को गति देने की तैयारी में जुटे बीजेपी कार्यकर्त्ता…

घाटशिला: दीपक नाग (झा.न्यूज ब्यूरो)

आज भारतीय जनता पार्टी घाटशिला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी ने घाटशिला डाकघर से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा प्राप्त किया । आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा लगाने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है । इसी कार्यक्रम को गति प्रदान करने के लिए आज घाटशिला डाकघर से तिरंगा झंडा खरीदा गया । विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी ने कहा पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक नया भारत बनाया जा रहा है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और एक महान शक्ति बनने की ओर तेजी से अग्रसर कर रहा है ।
इस मौके पर घाटशिला भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल पांडेय युवा मोर्चा उपाध्यक्ष कौशिक कुमार उपमुखिया सुजन कुमार मन्ना जादूगोड़ा मंडल प्रभारी हीरा सिंह उपस्थित थें ।

Related posts

आदित्यपुर के विभिन्न हिस्सों में करीब तीन घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

मंदिर निर्माण में लगे शिल्पकारों का किया गया सम्मानित…

admin

सरायकेला : श्रद्धाभाव के साथ पूजी गईं मां विपदातारिणी सुहागिनों ने गुंडीचा मंदिर में माता की आराधना करते हुए घर परिवार के विपत्ति नाश के लिए की प्रार्थना…

admin