June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान चुनाव जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

फुटबॉल हमारे जीवनशैली में जुड़ा है-अर्जुन मुंडा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

फुटबॉल हमारे जीवनशैली में जुड़ा है-अर्जुन मुंडा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

खरसावां में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच जिला फुटबॉल लीग-2023 “अर्जुना कप“ संपन्न,

खरसावां
खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में सरायकेला-खरसावां जिला स्पोर्टस एसोसिएशन के द्वारा आयोजित जिला फुटबॉल लीग-2023 अर्जुना कप रंगारंग सांस्कुतिक कार्यक्रम के बीच संपन्न हो गई। जिला फुटबॉल लीग अर्जुना कप का विधिवत शुभआरंभ जनजातीय मामले के केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंड़ा ने गुबार छोडकर, खिलाडियो से प्ररिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक मारकर किया।

Advertisements

Advertisements

मौके पर केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंड़ा खरसावां के फुटबॉल खिलाड़ियों से कहा कि विश्व का मैदान आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। इसकी तैयारी खुद और अपने आप को करना है। आप खरसावां फुटबॉल मैदान में जिला फुटबॉल लीग खेल रहे हैं। खेल के क्षेत्र में जीवन को आगे बढ़ाने की कहानी शुरू हो रहा है। कहां तक पहुंचना है। यह आपको सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने कहा कि तराशने का काम डीएसए कर रहा है। खिलाड़ियों को इसके लिए तैयारी करना होगा। फुटबॉल हमारे जीवनशैली में जुड़ा है। श्री मुंडा ने कहा कि खेल को प्रोत्साहित करने और खेल के साथ जीने का आनंद लेते हुये सरायकेला खरसावां जिला ने वह चरित्र पैदा किया है और मुकाम के तरफ तेजी से आगे बढ़ा है।

आज और अधिक खिलाड़ियों को तराशने की आवश्यकता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों का उद्देश्य, लक्ष्य और विजन के साथ खेलना चाहिए। हम जब भी मैदान में खेलेंगे संकल्प के साथ खेलेंगे। तभी जीतेगा भारत और वह भारत आप हैं। वह भारत कण-कण में है, वह भारत जन जन में है, वह भारत देश की बड़ी ताकत है। आपकी जीत देश की जनता की जीत है। आपका खेल आपका जीत मात्रा आपका नहीं है। वह इस राष्ट्र का है। उसे नाते आप जैसे खिलाड़ी राष्ट्र की संपदा है। अपनी संपदा को अच्छे तरीके से संभाल कर आगे बढ़ाना किसी भी राष्ट्र का सबसे बड़ा ताकत है। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री के हाथो से जिला फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित कोल्हान कप और अर्जुना कप के समापन समारोह में खेल के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने एवं इस क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने के लिए दस व्यक्तियों को अर्जुना खेल रत्न एवार्ड से सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनजातीय मामले के केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंड़ा, जिला तीरदाजी संघ के अध्यक्ष मीरा मुंड़ा, पुर्व विधायक मंगल सिंह सोय, एडीसी सुबोध कुमार, बीडीओ गौतम कुमार, बीडीओ मृत्युंजय कुमार, सीओ कुमारी शीला उरावं, प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, हसन इमाम मलिक, उमेश सिंहदेव, जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार, जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष अमित कुमार श्रीवास्तव, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार, विजय महतो, डीएसए सचिव मो0 दिलदार, थाना प्रभारी पिंटु महथा, गुरू तपन पटनायक, गुरू सुशांत महापात्रा, गुरू शिवचरण साहु, पिनाकी रंजन, गणेश माहली आदि मौजुद थे

Advertisements




Related posts

Saraikela News : mmm एक महीने के भीतर दूसरी बार बढ़ी अमूल दूध की कीमत, सुधा दूध की भी बढ़ चुकी है कीमत….. | Vananchal 24TV Live

admin

आसनबनी पंचायत के ग्रामीण ने दीप शिखा महिला समिति की निलंबित की मांग की… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela News : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में जन समस्याओं को लेकर अभय झा करेंगे 15 सितंबर से आमरण अनशन , मशाल जुलूस कल….. | Vananchal 24TV Live

admin