June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Chandil News: Team Vijay of Subhash Brothers Ichagarh got 26 thousand rupees... News कोल्हान खेल झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Chandil News : सुभाष ब्रॉदर्स ईचागढ़ की टीम विजय, मिला 26 हजार रूपये… | Vananchal 24TV Live

Chandil News : सुभाष ब्रॉदर्स ईचागढ़ की टीम विजय, मिला 26 हजार रूपये… | Vananchal 24TV Live
Spread the love

चांडिल (बिद्युत महतो) सरायकेला खरसावां जिला के कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के पैलोंग में एनएससी फुटबॉल क्लब के तत्वाधान में एकदिवसीय 16 दलीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन तिरुलडीह पंचायत के मुखिया सुधीर सिंह मुंडा ने फुटबॉल को किक मारकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस प्रतियोगिता में आजसू के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो, जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक रंजन महतो, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक साव, समाजसेवी सुखदेव तंतुबाई भी शामिल हुए। प्रतियोगिता का फ़ाईनल मैच जय ग्राम ठाकुर एफसी बनाम सुभाष ब्रॉदर्स ईचागढ़ के बीच खेला गया। जिसमे पेनल्टी शूटआउट में सुभाष ब्रॉदर्स ईचागढ़ की टीम विजय हुई। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सुभाष ब्रॉदर्स ईचागढ़ की टीम को नगद 26 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार जय ग्राम ठाकुर एफसी को 20 हजार रुपये, वहीं तृतीय पुरस्कार जय स्पोर्टिंग को 10 हजार रूपये एवं चतुर्थ पुरस्कार अंकित स्पोर्टिंग को 10 हजार रूपये देकर पुरस्कृत किया गया। फाइनल खेल से पहले अतिथियों ने मैदान में जाकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। मौके पर तिरुलडीह पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि तपन सिंह मुंडा, भाजयुमों नेता सुग्रीव महतो, वार्ड सदस्य जितेंन महतो, संतोष महतो, मनोज साव, राजेश साव, राजकुमार महतो, शिबू तंतुबाई आदि हजारों दर्शक मौजूद थे।

Advertisements

Advertisements




Related posts

मनजीत ढाबा और जगजीत होटल के द्वारा संयुक्त रूप से कांदबेड़ा मूर्मू चौक सिंखों के पांचवें गुरू का 417 वीं शहीद दिवस भव्य रूप से मनाया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Ranchi : सन्त रविदास कमिटी के सदस्यों ने संत शिरोमणि रविदास जयन्ती मनाया…

admin

सरायकेला:उदयगिरि स्टालिन के विवादास्पद बयान की भाजपायों ने की घोर निंदा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin