June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Chandil: There will be rejuvenation of the farmers of Hasalong News there will be greenery in the fields at the hands of Harelal... कोल्हान झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Chandil : हैसालौंग के किसानों का होगा कायाकल्प, खेतों में होगी हरियाली हरेलाल के हाथों… | Vananchal 24TV Live

Chandil : हैसालौंग के किसानों का होगा कायाकल्प, खेतों में होगी हरियाली हरेलाल के हाथों… | Vananchal 24TV Live
Spread the love

चुनावी वादे को लेकर विधायक और सरकार को घेरने की तैयारी में जुटी आजसू पार्टी,

(हैसालौंग के किसानों का होगा कायाकल्प, खेतों में होगी हरियाली हरेलाल के हाथों…)

चांडिल (कल्याण पात्रा/ विद्युत महतो) आगामी तीन दिसंबर से आजसू पार्टी ईचागढ़ बचाओ – ईचागढ़ सजाओ संकल्प यात्रा निकालेगी। बुधवार को चिलगु प्रधान कार्यालय में संवाददाता संम्मेलन का आयोजन कर जानकारी दी । वही आजसू केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानी शहीद खुदीराम बोस के जयंती अवसर पर इस यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। नीमडीह प्रखंड के बामनी गांव से ईचागढ़ बचाओं – ईचागढ़ सजाआंे संकल्प यात्रा की शुरुआत किया जायेगा। यह यात्रा चार चरणों में चलेगी। प्रथम चरण में ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कुल 55 गांव को चयनित किया गया है। इन 55 गांव में आजसू पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे और ग्रामीणों के साथ बैठक करेंगे।

Advertisements

हरेलाल महतो ने बताया कि ग्रामीणों के साथ बैठक में वर्तमान हेमंत सरकार और ईचागढ़ विधायक सविता के क्रिया कलापों पर ग्रामीणों के साथ चर्चा की जाएगी। वही श्री महतो ने कहा की चुनावी वादे की भी समीक्षा किया जायेगा । उन्होंने कहा कि ईचागढ़ बचाओं – ईचागढ़ सजाओं संकल्प यात्रा के दौरान ग्रामीणों के साथ सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पेयजल, सिंचाई, रोजगार इत्यादि मुद्दे पर चर्चा होगी और समस्याओं के समाधान के लिए रोड मैप तैयार किया जाएगा। इसके लिए ग्रामीणों से ही सुझाव लिया जाएगा।

Advertisements

——————————————————————————————————————————–

हैसालौंग के किसानों का होगा कायाकल्प, खेतों में होगी हरियाली हरेलाल के हाथों….

——————————————————————————————————————————–

प्रेस वार्ता में आजसू केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने जानकारी देते हुए कहा कि ईचागढ़ विधानसभा में सिंचाई की कोई व्यवस्था नहीं है। यहां 90 प्रतिशत किसान हैं लेकिन सिंचाई की व्यवस्था नहीं होने से किसान खेती बाड़ी नहीं कर पाते हैं। इसलिए निर्णय लिया गया है कि कुकडू प्रखंड के हैंसालौंग गांव को कृषि मॉडल गांव के रूप में विकसित करेंगे। हरेलाल महतो ने बताया कि वह निजी खर्च पर हैंसालौंग गांव में किसानों के लिए सिंचाई की व्यवस्था करेंगे, यह एक मॉडल के रूप में पूरे विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तुत किया जाएगा।

प्रेस वार्ता में नीमडीह जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र, चांडिल प्रमुख अमला मुर्मु, वरिष्ठ नेता बैद्यनाथ महतो, योगेंद्र नाथ महतो, आरती सिंह सरदार, पार्वती महतो, भगीरथ दास, गुरुपद महतो, गुरुपद सोरेन, नंदन कुंज पात्र, दिगम्बर सिंह सरदार, पवित्र महतो, दुर्याेधन गोप, जीतराम महतो, अरुण महतो, बासुदेव प्रमाणिक, अजय महतो, कालू अंसारी, रेणुका पुराण, रेखा प्रमाणिक आदि मौजूद थे।

Advertisements




Related posts

Ranchi News : भाजपा के पूर्व विधायक जेपी वर्मा ने जेएमएम का दामन थामा…. | Vananchal 24TV Live

admin

उपायुक्त ने जिले के मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के प्रथम तीन टॉपर प्रतिभाओं को किया सम्मानित . . .   – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को सफल बनाने हेतु ग्रामीणों की बैठक कुजू कुंदरियाबांध मंदिर परिसर में हुई संपन्न… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin