June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान चुनाव झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

जिले के दौरे पर पहुंचे झारखंड राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष और सदस्या ने जिले के सभी पंचायत के मुखियाओं के संग किये संवाद… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

जिले के दौरे पर पहुंचे झारखंड राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष और सदस्या ने जिले के सभी पंचायत के मुखियाओं के संग किये संवाद… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

 

सरायकेला: संजय मिश्रा

सरायकेला। झारखंड राज्य खाद्य आयोग राँची के अध्यक्ष हिमांशु शेखर चौधरी एवं सदस्या श्रीमती शबनम परवीन का सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम तहत सामुदायिक भवन स्थित सभागार में जिले के सभी पंचायत के मुखियागण के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं सिविल सर्जन सरायकेला-खरसावां के द्वारा केंद्र में खाद्य आपूर्ति से संबंधित संचालित योजनाओं के संबंध में जानकारी साझा करते हुए क्षेत्र में योजनाओं को धरातल पर लाने तथा अंतिम पायदान में खड़े व्यक्तियों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ प्रदान करने में पंचायत स्तर पर मुखियागण को पहल करने की अपील की गई।

मुखिया के साथ संवाद के क्रम में आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि मुखिया समाज का नींव है। और जब तक समाज मजबूत नहीं होगा, तब तक कोई भी राज्य प्रगति के पथ पर आगे नहीं बढ़ सकता है। राज्य सरकार योजनाओं/कार्यक्रमों को लागू करती है। तथा उसका अनुपालन, लाभुकों तक उसकी पहुंच को सुनिश्चित करना पदाधिकारी एवं कर्मियों का दायित्व है। परंतु इस कड़ी में पंचायत प्रतिनिधियों एवं मुखिया का भी अहम भूमिका होता है। क्योंकि इनके द्वारा व्यवस्था के अंतिम पायदान पर इसकी निगरानी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जितनी भी योजनाएं संचालित है, यह सभी गरीब और वंचित लोगों के लिए है। जरूरतमंद लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाकर आप अपने उत्कृष्ट सेवा भाव का निर्वहन कर सकते हैं।

संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड राज्य खाद्य आयोग की सदस्या ने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम योजना लागू करने के पीछे सरकार की मंशा स्पष्ट है कि अनाज के अभाव में कोई भुखा नहीं रहे, कोई भी महिला या बच्चा कुपोषण का शिकार ना हो। उन्होंने कहा कि अधिनियम के तहत आज करोड़ों जरूरतमंद लोग लाभान्वित हैं तथा अधिनियम से अधिकाधिक लोग लाभान्वित होते रहें, आयोग इसके लिए लगातार कार्य कर रही है।

उसी का प्रतिफल है कि आयोग के द्वारा राज्य के 16 जिलों में मुखिया के संग संवाद कार्यक्रम किया गया है। झारखंड राज्य खाद्य आयोग तक अपनी बातों को रखने के लिए टेलीफोन नंबर- 0651-2252267/2252261, व्हाट्सएप नंबर- 9142622194 पर संपर्क कर सकते हैं। कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा अपर उपायुक्त सह जिला शिकायत निवारण पदाधिकारी सुबोध कुमार, सिविल सर्जनडॉ अजय कुमार सिन्हा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप कुमार भगत, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर, जिला शिक्षा अधीक्षक चार्ल्स हेम्ब्रम एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisements




Related posts

Ranchi : शरद पूर्णिमा के अवसर पर दीप दान महोत्सव का आयोजन…… | Vananchal 24TV Live

admin

Jamshedpur News : सिदगोड़ा पुलिस को बड़ी कामयाबी….. | Vananchal 24TV Live

admin

“जय राधे गोविंदो” के नाम से चल रहे दो दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन का आज जागरण रात्रि… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin