August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला :श्रीनाथ विश्वविद्यालय आदित्यपुर पहुंची बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाकिनी…

सरायकेला :श्रीनाथ विश्वविद्यालय आदित्यपुर पहुंची बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाकिनी…
Spread the love

श्रीनाथ विश्वविद्यालय आदित्यपुर पहुंची बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाकिनी…

सरायकेला :जगबंधु महतो

सरायकेला जिले के आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ विश्वविद्यालय में फिल्म महोत्सव कार्यक्रम में बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाकिनी पहुंची। जहां लीजेंडरी एक्ट्रेस की एक झलक पाने यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं के साथ फिल्म महोत्सव में हिस्सा ले रहे लोग आतुर दिखे। फिल्म महोत्सव कार्यक्रम में बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाकिनी के साथ झारखंड के पद्मश्री लोक गायक मुकुंद महतो भी अतिथि के रूप में पहुंचे थे।

श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति गोविंद माधव महतो, प्रति कुलपति सुखदेव महतो ने स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान श्रीनाथ विश्वविद्यालय की छात्र-छात्राओं ने फिल्म एक्ट्रेस मंदाकिनी के ऊपर फिल्माए गए कई फिल्मी गानों पर नृत्य पेश कर लोगों को झूमने पर मजबूर किया। वहीं इस दौरान मंदाकिनी भी अपने गानों पर छात्रों को परफॉर्म करता देख काफी खुश हुई।

कार्यक्रम के दौरान टॉक शो का भी आयोजन किया गया । जहां फिल्म एक्ट्रेस मंदाकिनी ने कार्यक्रम के संचालिका द्वारा पूछे गए कई सवालों का जवाब दिया। बॉलीवुड में नाम कमाने और आगे बढ़ाने के सवाल पर मंदाकिनी ने कहा की लगन मेहनत के साथ बॉलीवुड में अच्छे लोगों का साथ और मार्गदर्शन मिलना कलाकारों के लिए काफी जरूरी है। मंदाकिनी ने बताया कि कुछ एल्बम और फिल्मों में उनकी वापसी हुई है। राजनीति में आने के मुद्दे पर मंदाकिनी ने कहा कि फिलहाल कोई प्लान नहीं है।

फिल्म एक्ट्रेस मंदाकिनी ने कहा कि ऐसा नहीं है कि केवल फिल्मी सितारों के बच्चों को ही मौका मिल रहा है। कलाकार पहले से बॉलीवुड में काम करते आए हैं। ऐसे में वह भी चाहते हैं कि उनके बच्चे भी इस फील्ड में अपना करियर बनाएं। लिहाजा स्टार के बच्चों को काम करने में सहूलियत होती है।

बॉलीवुड में स्ट्रगलिंग के मुद्दे पर मंदाकिनी ने कहा कि शुरुआती दौर में ही इन्हें बेहतरीन फिल्में मिली, इन्हे स्ट्रगल नहीं करना पड़ा,कहा कि कड़ी मेहनत के बदौलत ही फिल्मी करियर बना सकते हैं। इनमें सबसे ज्यादा जरूरी है कि शुरुआती दौर में मार्गदर्शन सही हो। फिल्म महोत्सव कार्यक्रम की सफल आयोजन में राजू मित्रा, संजय सतपति, उदय सतपति समेत फिल्म महोत्सव के सक्रिय सदस्यों की आम भूमिका रही।

Related posts

सरायकेला:गम्हरिया प्रखंड कार्यालय भवन में जिला परिषद सदस्यों के लिए कमरा आवंटित नहीं होने पर जिप सदस्यों ने जताया आक्रोश… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

रामगढ़:सरदार बल्लभ भाई पटेल के बारे में 10 ऐसी बातें, जो उन्हे बनाती हैं लौहपुरुष… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

जी 20 समिट के तैयारी का जायजा लेने आपदा विभाग के सचिव अमिताभ कौशल पहुंचे पतरातु लेक रिसोर्ट… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin