October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान चुनाव जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा और मधुकोड़ा के संबंध में भ्रम फैला रही है भाजपा: अंबुज कुमार…

सरायकेला:कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा और मधुकोड़ा के संबंध में भ्रम फैला रही है भाजपा: अंबुज कुमार…
Spread the love

कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा और मधुकोड़ा के संबंध में भ्रम फैला रही है भाजपा: अंबुज कुमार…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं सिंहभूम क्षेत्र की कांग्रेस सांसद श्रीमती गीता कोड़ा के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के संबंध में भाजपा के लोग भ्रम फैलाने में लगे हुए हैं। कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार ने एक प्रेस बयान जारी कर उक्त बातें कही है। उन्होंने कहा है कि श्रीमती गीता कोड़ा और मधु कोड़ा कांग्रेस पार्टी के सच्चे, वफादार, जिम्मेवार एवं प्रभावशाली नेता है।

यह दोनों पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी का जनाधार कोल्हान क्षेत्र में पूरी तरह समाप्त हो गया है। इसलिए कांग्रेस के नेताओं पर डोरे डालकर डरा धमका कर पार्टी में शामिल करवाना चाहती है, जिसमें भाजपा कभी सफल नहीं होगी। उन्होंने कहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव एवं विधानसभा चुनाव में कोल्हान समेत पूरे झारखंड में भारतीय जनता पार्टी का सफाया हो जाएगा।

झारखंड को डोमिसाइल की आग में झोंकने वाले बाबूलाल मरांडी को झारखंड की साढ़े तीन करोड़ जनता पहचान चुकी है। उनके नाम पर अब भाजपा को तवज्जो नहीं मिलने वाला है। मधु कोड़ा और श्रीमती गीता कोड़ा आगामी लोकसभा चुनाव में सिंहभूम संसदीय क्षेत्र से 2 लाख से अधिक मतों से विजयी होंगे।

वहीं कोल्हान की अधिकांश सीटों पर कांग्रेस एवं गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करेंगे। भाजपा डरा धमकाकर पार्टी में शामिल करने की साजिश रच रही है जो कभी सफल नहीं होने वाला है।

Related posts

जिला परिषद अध्यक्ष की अध्यक्षता में मासिक समीक्षात्मक बैठक क्या हुआ आयोजन, पदाधिकारियों को दिए गए उचित दिशा निर्देश… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

SARAIKELA NEWS : राज्य स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा के जयंती के अवसर पर टाउन हॉल सरायकेला में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन; अनुमंडल कार्यालय सरायकेला का मंत्री चंपाई सोरेन ने किया लोकार्पण… | Vananchal 24TV Live

admin

मारवाड़ी समाज द्वारा समारोह पूर्वक मनाया गया महाराजा अग्रसेन जयंती… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin