June 17, 2025
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड पश्चिम सिंहभूम राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

नीमडीह स्टेशन में 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन रेल टेका एवं डहर छेंका करने को लेकर आदिवासी कुड़मी समाज की बड़ी तैयारी… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

नीमडीह स्टेशन में 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन रेल टेका एवं डहर छेंका करने को लेकर आदिवासी कुड़मी समाज की बड़ी तैयारी… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

चांडिल : कल्याण पात्रा

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

सोमवार को आदिबासी कुड़मी समाज के तत्वावधान में नीमडीह प्रखण्ड स्थित मुकुंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल रघुनाथपुर में 20 सितंबर से नीमडीह स्टेशन में दुसरी बार रेल टेका व डहर छेंका आंदोलन को सफल बनाने को लेकर समाजसेवी शंकर महतो की अध्यक्षता में एक तैयारी बैठक किया गया। इसमें पूरे ईचागढ़, कुकड़ु, नीमडीह, चांडिल, पटमदा व पूर्वी सिंहभूम एवं पश्चिम सिंहभूम क्षेत्र से समाज के सैंकड़ों सक्रिय सदस्य लोग शामिल हुए ।

Advertisements

इस संगोष्ठी के मुख्य अतिथि आदिवासी कुड़मी समाज के केन्द्रीय सह सचिव जयराम महतो ने कहा कि छोटानागपुर एवं संथालपरगना के कुड़मी जनजाति भारत के प्रथम जनगणना 1901 एवं 1911 में कुड़मी को “एबओरजिनल कम्युनिटी”1921 में “एनीमिस्टस” तथा 1921 में प्रिमिटिव ट्राइब की सूची में शामिल थी।

भारत सरकार का आदेश एसआरओ 510 दिनांक 6 सितंबर 1950 और नं०2-38-50 पब्लिक दिनांक 5 अक्टूबर 1950 यह घोषित करता है कि केवल वे जनजातियां जिनका नाम 1931 की जनगणना प्रतिवेदन में प्रिमिटिव ट्राइब की सूची में शामिल है उन्हें देश की संविधान के अनुच्छेद 342 के अनुसार राष्ट्रपति किसी ट्राइब या ट्राइब्स जनजाति समुदाय को अनुसूचित जनजाति में घोषित करेंगे । और उन्हें अनुसूचित जनजातियों की सूची में शामिल किया जाएगा।

किंतु छोटानागपुर एवं संथालपरगना के कुड़मी जनजाति को 1931 की जनगणना में प्रिमिटिव ट्राइब की सूची में रहते हुए भी 1950 की अनुसूचित जनजाति में शामिल नहीं किया गया। इस विषय पर तत्कालीन सांसद सदस्य हृदयनाथ कुजरु द्वारा संसद में पूछे गए प्रश्न के जवाब में देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री पं॰ जवाहरलाल नेहरू ने सरकारी भूल एवं भूल सुधारने की बात कबूल की थी, तब से अब तक 73 वर्षों से लगातार यह जनजाति अनुसूचित जनजाति की सूची में सूचीबद्ध हेतु आन्दोलनरत हैं।

तत्कालीन सरकार के द्वारा लोकसभा एवं राज्यसभा में भी बिल पास करने के बावजूद अब तक भूल सुधारी नहीं गई। अर्थात् एसटी सूची में कुड़मी को जोड़ने की ही बातें थी। परंतु आज की सरकारें टीआरआई और सीआरआई के नाम पर हमें अपना अस्तित्व एवं संवैधानिक अधिकार से वंचित रखने की काम कर रही है।

जिसके विरोध में इस बार जगह जगह बैठक कर समाज आंदोलन का धार तेज किया जा रहा है । इस मुहिम के अंतर्गत झाड़खंड में चार जगहों (नीमडीह, गोमो, मुरी एवं मनोहरपुर), उड़ीसा में तीन, एवं पश्चिम बंगाल में कुशटांढ़ और खेमाशूली दो जगहों पर एक साथ 20 सितंबर 2023 से पुनः अनिश्चितकालीन रेल टेका एवं डहर छेंका आंदोलन करने का संकल्प लिया गया है।इस बार स्टेशनों में हजारों-लाखों की भीड़ शामिल होंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला प्रभारी प्रभात कुमार महतो, अशोक पुनअरिआर , गुणधाम मुतरुआर, तपन कुमार काटिआर, बादल महतो, बासुदेव महतो, सुकुमार महतो, अनुप महतो, श्यामलाल, सुदर्शन, प्रकाश, सुखेन, नीलकमल, बाबलु, दीपक,दिनेश, हरेकृष्ण,निर्मल महतो आदि ने अपना अहम योगदान दिया ।

Advertisements




Related posts

Ranchi News : 1932 के खतियान की घोषणा का विरोध किये जाने पर एसडीओ रॉची ने 6 लोगों को थमाया नोटिस, 50 हजार रुपये का बॉन्ड भरने का   दिया आदेश…. | Vananchal 24TV Live

admin

मनोज कुमार चौधरी। – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela News : गंजिया में किसान सभा आयोजित, बराज से 42 गांव तक पहुंचेगा लिफ्ट इरिगेशन का पानी,10 हजार हेक्टेयर सिंचित होगी भूमि….. | Vananchal 24TV Live

admin