October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति शिक्षा व रोजगार सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां स्वास्थ्य

सक्षम ग्राम पंचायत कार्यक्रम अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र में हुआ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

रामगढ़:विद्यालयों के उत्क्रमण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

रामगढ़:इन्दजीत कुमार

Advertisements

Advertisements

सक्षम ग्राम पंचायत कार्यक्रम अंतर्गत पतरातू प्रखंड के मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र, सिदवार कला में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी दौरान नीति आयोग द्वारा आकांक्षी जिला कार्यक्रम अंतर्गत जिले में कार्यरत पीरामल फाउंडेशन के गांधी फेलो द्वारा ग्रामीणों को जागरूक करने का कार्य किया गया।

इसी दौरान गर्भवती तथा धात्री महिलाओं को जागरूक करते हुए आंगनवाड़ी सेविका मंजू देवी द्वारा बताया कि गर्भावस्था के 270 दिन तथा उसके बाद दो वर्ष तक लगभग 730 दिन बच्चे के सबसे सुनहरे हजार दिन होते हैं। इसी समय बच्चे को सही आहार दिया जाना चाहिए। पौष्टिक आहार के रूप में छह माह तक बच्चे को केवल मां का दूध एवं उसके बाद ऊपरी आहार दिया जाना चाहिये।

बहुत सी महिलाएं और किशोरियों को एनीमिया की शिकायत होती है जिसका असर उनके होने वाले बच्चों पर भी पड़ सकता है वहीं कार्यक्रम के दौरान पिरामल फाऊंडेशन के गांधी फेलो ऋषिकेश सभी को बताया गया कि छः महीने बाद से शिशुओं को स्तनपान कराने के साथ अतिरिक्त अनुपूरक आहार भी दिया जाना चाहिए। इस उम्र में शिशुओं का शारीरिक एवं मानसिक विकास तेजी से होता है। इसलिए इस दौरान शिशुओं को ज्यादा आहार की जरूरत होती है। शिशु के लिए प्रारंभिक आहार तैयार करने के लिए घर में मौजूद मुख्य खाद्य पदार्थों का उपयोग किया जा सकता है।

सूजी, गेहूं का आटा, चावल, बाजरा आदि की सहायता से पानी या दूध में मिलाकर दलिया बनाए जा सकते हैं। बच्चे की आहार में गुड़ को भी शामिल करना चाहिए क्योंकि उन्हें अधिक ऊर्जा की जरूरत होती है। मौके पर आंगनवाड़ी सेविका मंजू देवी, जीती देवी, वॉर्ड सदस्य ललिता देवी पिरामल फाऊंडेशन के गांधी फेलो ऋषिकेश सहित अन्य स्वास्थ कर्मी तथा ग्रामीण उपस्थित थे।

Advertisements




Related posts

Pakur : भारतीय मानक ब्यूरो को लेकर समाहरणालय सभागार में कार्यशाला का हुआ आयोजन, कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर हुई चर्चा… | Vananchal 24TV Live

admin

Saraikela News : नाबार्ड के जेएलजी योजना के अंतर्गत 4.07 करोड़ का हुआ बैंक ऋण वितरण…. | Vananchal 24TV Live

admin

जनसंख्या वृद्धि से भुखमरी बेरोजगारी व गृहयुद्ध जैसे हालात पैदा होंगे … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin