August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति शिक्षा व रोजगार सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:मुरुप के अर्जुन पुस्तकालय को मिला दान स्वरूप पुस्तक व अन्य सामग्री… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:मुरुप के अर्जुन पुस्तकालय को मिला दान स्वरूप पुस्तक व अन्य सामग्री… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। सरायकेला प्रखण्ड अन्तर्गत मुरुप गाँव स्थित अर्जुन पुस्तकालय को महालिमोरूप निवासी तपन कुमार नंदी द्वारा कई उपयोगी पुस्तकें व अन्य सामग्री आदि दान स्वरूप दिए गए। अर्जुन पुस्तकालय मुरुप के अध्यक्ष हेमसागर प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया कि तपन कुमार नंदी ने अपने बड़े बेटे स्व. प्रशनजीत नंदी के असमय निधन हो जाने पर उनके यादगार हेतु कई उपयोगी पुस्तकें व अन्य सामग्री दान स्वरूप दिए है। इस अवसर पर अर्जुन पुस्तकालय परिवार द्वारा स्व. प्रशनजीत नंदी के दिवंगत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। विदित हो कि स्व. प्रशनजीत नंदी एक मेधावी विधार्थी थे।

वे स्कूली शिक्षा चिन्मया विद्यालय बिष्टुपुर, मैथेमेटिक्स ऑनर्स से ग्रेजुएशन करीम सिटी कालेज जमशेदपुर, एमटेक बीट्स पिलानी से किए थे। इसके बाद वे बेंगलूर के विप्रो कंपनी में कार्यरत थे। लॉकडाउन के बाद वे आदित्यपुर आवास से ऑनलाइन कंपनी को सेवा दे रहे थे। बहरहाल प्रशनजीत नंदी का बीते दिनों आदित्यपुर जमशेदपुर स्वर्णरेखा नदी में नहाने के दौरान पानी में डूब जाने से मौत हो गया।

उनके मौत से क्षेत्र में मातम छा गया है। मौके पर अर्जुन पुस्तकालय मुरुप के हेमसागर प्रधान, धर्मेंद्र प्रधान, विकास प्रमाणिक, देवाशीष प्रमाणिक, आशीष प्रमाणिक, धनंजय प्रमाणिक, मृत्युंजय प्रमाणिक, संतोष महतो, महादेव प्रमाणिक, अभिलाश प्रमाणिक आदि उपस्थित रहे।

Advertisements




Related posts

स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन,एक टी0बी0 मरीज का हुआ पहचान,विधायक ने किया मेला का उद्घाटन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

SARAIKELA NEWS : जिला स्तरीय आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में आज शामिल होंगे राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन; मुख्य कार्यक्रम स्थल भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में अंतिम तैयारी का उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने पदाधिकारियों के साथ लिया जायजा… | Vananchal 24TV Live

admin

RANCHI TOP NEWS : रोला गांव में 26 हाथियों का झुंड घुसा ग्रामीणों में दहसत, वन अधिकारीयों ने ग्रामीणों को न छेड़ने की दी सलाह….. | Vananchal 24TV Live

admin