August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

बड़दांड पर हुआ भव्य भजन संध्या का आयोजन; मशहूर गायिका श्रद्धा दास के भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु; जय जगन्नाथ के उद्घोष से माहौल हुआ जगन्नाथमय। – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

बड़दांड पर हुआ भव्य भजन संध्या का आयोजन; मशहूर गायिका श्रद्धा दास के भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु; जय जगन्नाथ के उद्घोष से माहौल हुआ जगन्नाथमय। – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

Advertisements

सरायकेला। बाहुडा जात्रा के शुभ अवसर पर श्री कालूराम सेवा ट्रस्ट द्वारा स्वर्गीय कालूराम चौधरी की पुण्य स्मृति में बड़दांड़ कालूराम चौक श्री भगवान जगन्नाथ के रथ के सामने बुधवार की श्याम 23वां भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ श्री कालूराम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, गुरु सुशांत महापात्र, सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष भोला महान्ती एवं संजय चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया।
प्रतिवर्ष की तरह भजन संध्या में झारखंड की सा रे गा मा पा की होनहार कलाकार श्रद्धा दास ने एक से बढ़कर एक उड़िया भजन कोरा ठाकुरों मो कोरा ठाकुरों… केरी केरी सुने…. प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

 

श्रद्धा दास के पिता रमेश दास ने भी तबले में अपना हुनर दिखाया। लोग वाह-वाह करने लगे। अन्य कलाकारों में बलदेव सिंह, पूजा झा, बल किशन, संतोष झा, लक्ष्मण जी ने भी एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। कालूराम ट्रस्ट के शिवम चौधरी द्वारा ओड़िया भजन मुठये पोखालो रे पेटो पुरे….. पर सब झूम उठे। इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु जुटे रहे। भजन संध्या में मुख्य रूप से अशोक चौधरी, राजकुमार चौधरी, विमल चौधरी, ललित चौधरी, सुनील चौधरी, दिनेश चौधरी, रूपेश साहू इत्यादि मौजूद रहे। जबकि मंच का संचालन सुशील आचार्य द्वारा किया गया।

Advertisements




Related posts

कांड्रा थाना प्रभारी द्वारा सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई एवम पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ…

admin

 विधिक जागरूकता सशक्तिकरण शिविर का आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

चांडिल:वन अधिकार क़ानून 2006के तहत सामुदायिक वन अधिकार दावा प्रपत्र भरा गया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin