October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
18 citizens were felicitated... News Saraikela: After hoisting the flag in the Nagar Panchayat office कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

नगर पंचायत कार्यालय में झंडा फहराने के पश्चात 18 नागरिकों को किया गया सम्मानित… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

नगर पंचायत कार्यालय में झंडा फहराने के पश्चात 18 नागरिकों को किया गया सम्मानित… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

vananchal

सरायकेला Sanjay। सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र में उत्साह पूर्वक 74वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इसके तहत नगर पंचायत कार्यालय परिसर में नगर पंचायत अध्यक्षा मीनाक्षी पटनायक द्वारा नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, कार्यपालक पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, सभी वार्ड पार्षद और कार्यालय कर्मी की उपस्थिति में झंडा फहराया गया। इससे पूर्व नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, डॉ राजेंद्र प्रसाद, पंडित गोपबंधु दास, भगवान बिरसा मुंडा, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई, लाल बहादुर शास्त्री, वीर शहीद सिद्धू कान्हू और महाराजा उदय नारायण सिंहदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

Advertisements

 

नगर पंचायत कार्यालय परिसर में झंडा फहराए जाने के बाद नगर पंचायत क्षेत्र के विकास एवं मान सम्मान के लिए 18 नागरिकों को सम्मानित किया गया। इतने नगाड़ा वादक सुखिया महांती, ढोल वादक घासी नाथ महांती, छऊ प्रशिक्षक एवं कोरियोग्राफर गणेश चंद्र महतो, पारंपरिक छऊ म्यूजिशियंस पटम मुखी, सुप्रसिद्ध छऊ नर्तक मलय कुमार साहू, नाटककार तथा फिल्म कलाकार संजय पति, छऊ कलाकार सुदीप कवि, लोहे को आकार देने वाले कलाकार सर्वशशि कर्मकार, मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कलाकार टिबरु प्रजापति, लकड़ी के सामान बनाने वाले कलाकार भरत कामिला, नर्स प्रमिला रोबर्ट, एसएचजी बाला त्रिपुरा महिला समिति, स्ट्रीट वेंडर किशन राणा, प्रधानमंत्री आवास योजना लाभुक श्रीमती हेंब्रम, महिला सफाई कर्मी सरिता मुखी, महिला सफाई कर्मी चंपा मुर्मू, पुरुष सफाई कर्मी पेंटा हांसदा एवं पुरुष सफाई कर्मी छोटका मुखी को सम्मानित किया गया।

Advertisements




Related posts

CHANDIL NEWS : भादुडीह पंचायत में शिविर का आयोजन,1168 आवेदन जिनमें से 303 आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया गया,योजना के तहत कुल 7 लाख 50 हजार रुपये का चेक  लाभुकों को दिया गया ….. | Vananchal 24TV Live

admin

उत्कलमनी आदर्श पाठागार सरायकेला संस्था ने बैठक कर ओड़िआ नाटक मंचन के उत्थान पर की चर्चा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:जीजीएसपीआई में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस…

admin