August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Ghatsila news News कोल्हान झारखण्ड सुर्खियां

Ghatsila newsझूम घाटशिला, एक लहर की पर्यावरण बचाने की मुहिम,  51 फलदार और छायेदार पेड़ लगाए… | Vananchal 24TV Live

Ghatsila newsझूम घाटशिला, एक लहर की पर्यावरण बचाने की मुहिम,  51 फलदार और छायेदार पेड़ लगाए… | Vananchal 24TV Live
Spread the love


झूम घाटशिला, एक लहर की पर्यावरण बचाने की मुहिम,  51 फलदार और छायेदार पेड़ लगाए…

(घाटशिला, दीपक नाग)- झूम घाटशिला, एक लहर के सदस्य अपने नियमित कार्यक्रम के तहत, जो कि प्रत्येक रविवार कुछ न कुछ सामाजिक कार्य करते रहते है । आज भी इसी के तहत, घाटशिला गोपालपुर फाटक के सामने से मऊभण्डार के रास्ते 51 फलदार और छायादार पौधे लगाने का काम पूरा किया ।

झुम एक लहर लक्ष्य है कि, पर्यावरण रक्षा के लिए यह कार्यक्रम अगस्त के सभी रविवार को जारी रहेगा। सचिव अमलान राॅय ने बताया कि सभी पौधो को संरक्षित और विकसित होने तक झूमटोली इनकी निगरानी करेगी। आज के कार्यक्रम की शुरूआत कदम्ब के पौधे से हुआ जो समिति के अध्यक्ष आशीष चक्रवर्ती के कर कमलों से लगा। इसके बाद पर्यावरण प्रेमी सावरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष जयंत सीट, सचिव अमलान राॅय, सह सचिव अजीत कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार सीट, संयोजक विजय कुमार पाण्डेय, अजम्बर पातर, विमल कुमार सिंह आदि ने भी आम, कटहल, कदम्ब, पिपल आदि के पौधे लगाये ।

झूम ने अगस्त के प्रत्येक रविवार को जारी इस पर्यावरण सरोकार कार्यक्रम में सभी से सहयोग की अपील की है।






Source link

Related posts

Saraikela विधिक जागरूकता सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन, 23647785 रुपये की परिसंपत्तियों का हुआ वितरण… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Chandil News : चाइल्डलाइन सरायकेला खरसावां द्वारा चलाया गया दोस्ती अभियान…. | Vananchal 24TV Live

admin

Saraikela News : फूड सेफ्टी टीम एक्शन मोड में, एसडीओ द्वारा 14 होटलों को जारी किया गया इंप्रूवमेंट नोटिस…..

admin