October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल जरा हटके झारखण्ड बिज़नेस रामगढ़ सुर्खियां

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय समिति की बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय समिति की बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

रामगढ़ (इन्द्रजीत कुमार)

Advertisements

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत गुरुवार को उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान जिला मत्स्य पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने जानकारी देते हुए। उप विकास आयुक्त सहित समिति के अन्य सदस्यों को बताया कि वर्तमान में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ लेने हेतु कुल 92 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं।

योजना के माध्यम से लाभुकों को आइस बॉक्स के साथ मोटरसाइकिल, आइस बॉक्स के साथ तीन पहिया वाहन एवं विभिन्न जलाशयों में मत्स्य पालन हेतु केज स्थापित करने का लाभ दिया जाना है। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त के द्वारा समिति के अन्य सदस्यों के साथ प्राप्त आवेदनों पर चर्चा के क्रम में महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। इस दौरान जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ असीम कुमार, जिला अग्रणी प्रबंधक श्री संजीव कुमार, परियोजना निदेशक आत्मा श्री प्रवीण कुमार सिंह, मत्स्य प्रसार पदाधिकारी धनराज आर कापसे सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Advertisements




Related posts

वीसल की लाश  बुधवार को मटकारा ग्राम पहुंचे,  जरमुंडी बीडीओ मुर्मू, सीओ राजकुमार प्रसाद, विक्रम पत्रलेख व अन्य… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

नालसा ने चांडिल एसबीआई बैंक से चाण्डिल बाजार तक प्रभात फेरी निकाली, 25 दिसंबर तक हर मंगलवार को सुबह जागरूकता और आउटरीच अभियान चलाया जाएगा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

जिले के लिए स्वीकृत लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के कार्यालय का हुआ उद्घटान … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin