October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela : स्वच्छोत्सव-2023 के तहत जगन्नाथ श्री मंदिर प्रांगण में स्वच्छता शपथ का किया गया आयोजन…

Saraikela : स्वच्छोत्सव-2023 के तहत जगन्नाथ श्री मंदिर प्रांगण में स्वच्छता शपथ का किया गया आयोजन…
Spread the love

स्वच्छोत्सव-2023 के तहत जगन्नाथ श्री मंदिर प्रांगण में स्वच्छता शपथ का किया गया आयोजन…

सरायकेला Sanjay। नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड सरकार के निर्देशानुसार नगर पंचायत कार्यालय सरायकेला द्वारा मनाए जा रहे स्वच्छोत्सव-2023 के तहत स्वच्छता शपथ का आयोजन किया गया। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 के दीवानसाई स्थित जगन्नाथ श्री मंदिर के प्रांगण में आयोजित उक्त स्वच्छता शपथ कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्षा मीनाक्षी पटनायक द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वच्छता के लिए जागरूक करते हुए उन्हें आगे आने के लिए प्रेरित किया गया। ताकि सरायकेला शहरी क्षेत्र साफ सफाई में अव्वल आ सके। मौके पर नगर प्रबंधक महेश जारिका, वार्ड पार्षद अंजली राय एवं कार्यालय कर्मी की उपस्थिति में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सामूहिक रूप से स्वच्छता शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर बाला त्रिपुरा महिला समिति, जय जगन्नाथ महिला समिति, मां मनसा महिला समिति, एकता महिला समिति, जय माता दी महिला समिति एवं सर्व शक्ति महिला समिति की महिलाएं स्वच्छता शपथ कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Related posts

Saraikela News : बाबा केदारनाथ मंदिर का आकर्षक लुक दे रहा है हंसाहुड़ी श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल। | Vananchal 24TV Live

admin

Ranchi News : रांची में अपराधियों का बोलबाला, देर रात को अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली कर मार किया घायल…

admin