August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

आदिवासी हो समाज महासभा के वार्षिक अधिवेशन में हुई सामाजिक एकजुटता और परंपरा संरक्षण पर चर्चा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

आदिवासी हो समाज महासभा के वार्षिक अधिवेशन में हुई सामाजिक एकजुटता और परंपरा संरक्षण पर चर्चा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला Sanjay । नीलमोहनपुर संजय ग्राम के फुटबॉल मैदान में आदिवासी हो समाज महासभा का वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। अधिवेशन की अध्यक्षता आदिवासी हो समाज महासभा के केन्द्रीय अध्यक्ष अर्जुन मुन्दुईया ने किया। अधिवेशन में हो समाज की सात मुख्य बिन्दुओं पर सामाजिक स्तर पर चर्चा किया गया। और इसको लेकर अधिवेशन में उपस्थित प्रतिनिधियों के बीच सात ग्रुप का गठन किया गया। जिसमें प्रमुख मुद्दाएँ सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक एवं अध्यात्मिक व नैतिक उत्थान, सामाजिक बंधुत्व-प्रेम, सेवा और सहयोग, जन्म-मृत्यु-विवाह संस्कार, पारंपरिक एवं धार्मिक त्योहार का तिथि निर्धारण, सरना धर्म की पूजा-उपासना और उसकी शुद्धता, हो भाषा-साहित्य तथा कला-संस्कृति को समाज में व्यवहार तथा हो समाज की सामाजिक-धार्मिक तथा रूढ़ी-प्रथा को युवा वर्ग में जागृति लाना जैसे विषयों पर आदिवासी हो समाज महासभा की अधिवेशन में चर्चा किया गया।

Advertisements

कार्यक्रम के माध्यम से आदिवासी हो समाज महासभा के तत्वाधान में सामाजिक विकास एवं कला संस्कृति के बचाव हेतु समाज के लोगों से अपील किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन आदिवासी हो समाज महासभा के केन्द्रीय महासचिव यदुनाथ तियु ने किया। कार्यक्रम का पूर्वाह्न दस बजे से शुभारंभ कर आदिवासी हो समाज महासभा की नियमावली, विधि एवं उपविधि के तहत समाज के लोगों को प्रतिनिधि के रूप में राजिस्ट्रेशन कराया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन सहित कार्यक्रम का समापन किया गया।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सह पूर्व डिप्टी स्पीकर बिहार विधानसभा देवेन्द्रनाथ चांपिया, आदिवासी हो समाज महासभा कोषाध्यक्ष चैतन्य कुंकल, सह कोषाध्यक्ष मानसिंह सामड, पूर्व महासचिव मुकेश बिरूवा, संगठन सचिव रामेश्वर तैसुम, संयुक्त सचिव रवि बिरूली, सेवानिवृत संगठन के सचिव चंद्रमोहन बिरूवा, रामाय पुरती, हरिचरण हाईबुरू, महासभा जिलाध्यक्ष गणेश गागराई, उपाध्यक्ष संजय हासदा, संयुक्त सचिव कोल झारखंड बोदरा, युवा महासभा जिलाध्यक्ष विष्णु बानरा, सह कोषाध्यक्ष शकुंतला बानसिंह, मुण्डा कृपा गोडसोरा, मुण्डा दुर्गा सोय, मुण्डा विजय सिंह तापेए, मुण्डा गुरूचरण होनहागा, मुण्डा सिंगराय पुरती, मुण्डा विजय गागराई, मुण्डा संदीप गोडसोरा, मुण्डा लक्ष्मण गोडसोरा, आदिवासी हो समाज युवा महासभा से राहुल पुरती, महर्षि महेन्द्र सिंकू, अनिषा पिंगुवा, गब्बरसिंह हेम्ब्रम सहित दर्जनों की संख्या में हो समाज के लोग वार्षिक अधिवेशन में मौजूद रहे।

Advertisements




Related posts

सीधी नियुक्ति की मांग को लेकर पारा शिक्षक और गैर पारा जेटेट सफल अभ्यर्थी आज करेंगे त्राहिमाम यात्रा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सोलर एनर्जी में भारत की तकनीक ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति का सूचक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

CHANDIL NEWS : रूगड़ी में एक दिवसीय आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन, आवेदक विभिन्न समस्या के 325 प्राप्त किया गया , सभी के कागजात देखते हुये 102 का निष्पादन किया गया …..   | Vananchal 24TV Live

admin