August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल झारखण्ड रामगढ़ सुर्खियां

Ramgarh ऑल झारखंड रैयत विस्थापित प्रभावित मोर्चा ने लोकल सेल चालू करने की मांग को ले सौंपा ज्ञापन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

Ramgarh ऑल झारखंड रैयत विस्थापित प्रभावित मोर्चा ने लोकल सेल चालू करने की मांग को ले सौंपा ज्ञापन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

(लोकल सेल खोलकर मोर्चा की भागीदारी सुनिश्चित करे प्रबंधन)

रामगढ़ (इन्द्रजीत कुमार ) ऑल झारखंड रैयत विस्थापित प्रभावित मोर्चा केंद्रीय कमेटी झारखंड ने ने लोकल सेल चालू कराने की मांग को ले शनिवार को सयाल डी कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी के नाम उप कार्मिक पदाधिकारी ज्ञांपन सौंपा गया। सौंपे गए ज्ञांपन में मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार ने कहा कि पीसीएमई के द्वारा आउटसोर्सिंग खदान चलाया जा रहा है। कोयले का उत्पादन भी किया जा रहा है। सयाल डी कोलियरी में 75 प्रतिशत कोयला देकर लोकल सेल चालू किया जाए।

Advertisements

सीसीएल द्वारा लोकल सेल चालू कराने के प्रस्ताव का हमारी मोर्चा स्वागत करती है। हमारी मोर्चा की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। कोयलांचल के विस्थापित प्रभावित बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया जाए। कोयलांचल में बेरोजगारी की समस्या दूर करने को ले इसे संज्ञान में लेते हुए। अतिशीघ्र लोकल सेल चालू की जाए। बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ा जा सके। मोर्चा की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए यथाशीघ्र लोकल सेल चालू किया जाए। अन्यथा मोर्चा आंदोलन का रूख अख्तियार करेगी।

ज्ञापन सौंपने वाले में मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, केंद्रीय संगठन सचिव मनोज कुमार बेदिया, केंद्रीय संगठन मंत्री नकुल प्रसाद, राहुल सिंह, नरेश राम, राजेंद्र नायक, किशोर नायक, कार्यकारी अध्यक्ष सोमरा मुंडा, लखन मुंडा आदि शामिल थें। पत्र की प्रतिलिपि महाप्रबंधक बरका-सयाल, सीसीएल के सीएमडी पीएम प्रसाद, एसओपी बरका-सयाल, अंचलाधिकारी पतरातु आदि को भी प्रेषित की गई।

Advertisements




Related posts

राजनगर:मेरा माटी मेरा देश अभियान के तहत प्रखंड कार्यलय में सभी पंचायतों से किया गया माटी संग्रह… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Ranchi : क्रिसमस की छुट्टी में बच्ची को लेने आये पिता का दुर्घटना में मौत….

admin

खरसावां खुदीपीड़ के वर्षा प्रधान को नीट में मिली सफलता, बनेगी डॉक्टर… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin