October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News

Saraikela : तीन दिवसीय ओड़िया नाटक मंचन का शुभारंभ आज से;  “बंधु बाचिछी मु लुह साथीरे” का मंचन…

Saraikela : तीन दिवसीय ओड़िया नाटक मंचन का शुभारंभ आज से;  “बंधु बाचिछी मु लुह साथीरे” का मंचन…
Spread the love

तीन दिवसीय ओड़िया नाटक मंचन का शुभारंभ आज से;

“बंधु बाचिछी मु लुह साथीरे” का मंचन…

सरायकेला Sanjay : उत्कल युवा एकता मंच के तत्वाधान में सरायकेला के इंद्रटांडी में आज से तीन दिवसीय ओड़िया नाटक का मंचन का शुभारंभ किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए उत्कल युवा एकता मंच के वरीय कलाकार रुपेश कुमार साहू ने बताया तीन दिवसीय ओड़िया नाटक मंचन कार्यक्रम के पहले दिन खरसावां बुढीतोपा के कलाकारो द्वारा बंधु बांचिछि मु लुहो साथीरे नामक ओड़िया नाटक का मंचन किया जाएगा। दूसरे दिन उत्कल युवा एकता मंच के कलाकारो द्वारा फोगुण ओधे कु श्रावण ओधे नामक नाटक का मंचन किया जाएगा। जबकि अंतिम दिन उत्कल युवा एकता मंच के कलाकारो द्वारा कर्णो खोजुछि ता निजो ठिकणा नामक ओड़िया नाटक का मंचन किया जाएगा। उन्होंने ओड़िया भाषा संस्कृति के विकास व संरक्षण के लिए सभी ओड़िया भाषा भाषियो से नाटक के सफल आयोजन में सहयोग करने की अपील की है। नाटक मंचन कार्यक्रम के दौरान वरीय व वयोवृद्व कलाकारो के साथ भाषा संस्कृति के संरक्षण में अहम योगदान देने वाले गणमान्य लोगों को सम्मानित किया जाएगा।

Related posts

उत्पाद छापामारी कर अवैध शराब भट्टी को किया ध्वस्त…

admin

मौत घूम रही है सरायकेला की सड़कों पर, संभल कर चलें….. – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Sahibganj : जिला उद्यान कार्यालय साहिबगंज द्वारा पांच दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण का हुआ समापन….

admin