June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela: Mafia in panic due to the action of the station in-charge... कोल्हान क्राइम झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela : थाना प्रभारी के करवाई से दहशत में माफिया…

Saraikela : थाना प्रभारी के करवाई से दहशत में माफिया…
Spread the love

थाना प्रभारी के करवाई से दहशत में माफिया…

आदित्यपुर ए के मिश्र  सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना के थानेदार राजन कुमार की करवाई से इन दिनों माफियाओं में दहशत फैला हुआ है। एक तरफ जहां नशे के खिलाफ ड्रग्स के विरुद्ध है लगातार छापेमारी कर ड्रग्स माफियाओं पर लगातार करवाई कर रहे हैं। वहीं अवैध बालू माफियाओं पर सुबह-सुबह दो ट्रैक्टर गाड़ी को पकड़कर माफियाओं मे खलबली मचा दिए हैं। वहीं वाहन चेकिंग के दौरान भी चोरी की गाड़ी पकड़ कर करवाई करते हुए 2 व्यक्ति को जेल भेज दिए हैं।

आदित्यपुर पुलिस द्वारा आरआईटी मोड़ के पास वाहन जांच के दौरान चोरी गई बाइक के साथ 2 युवकों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने बाइक को बरामद करने के साथ दोनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जेल गए युवकों का नाम रमेश तिवारी और रोहित कुमार राय बताया गया है। दोनों सतवाहिनी में किराए के मकान में रहते हैं। वहीं रविवार को सुबह सपड़ा घाट से बालू लदे ट्रैक्टर के साथ पकड़े गए दो चालक निर्मल कुम्भकार और सुनील मार्डी को भी पुलिस ने जेल भेज दिया है। वही कुछ दिन पहले आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती से ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इस तरह की लगातार की जा रही कार्रवाई से माफियाओं में खलबली मचा हुआ है।

Related posts

राज्य की राजनीति को मिलेगी नई दिशा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को सफल बनाने हेतु ग्रामीणों की बैठक कुजू कुंदरियाबांध मंदिर परिसर में हुई संपन्न… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:मुरुप के अर्जुन पुस्तकालय को मिला दान स्वरूप पुस्तक व अन्य सामग्री… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin