October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela: The child welfare committee handed over the lost child to the family members. कोल्हान क्राइम झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela : बाल कल्याण समिति ने भटके बालक को परिजनों को सौंपा…

Saraikela : बाल कल्याण समिति ने भटके बालक को परिजनों को सौंपा…
Spread the love

बाल कल्याण समिति ने भटके बालक को परिजनों को सौंपा…

सरायकेला Sanjay : पुलिस निरीक्षक सह पोस्ट कमांडर रेलवे सुरक्षा बल चांडिल के द्वारा आदित्यपुर थाना के 12 वर्षीय बालक को बाल कल्याण समिति सरायकेला खरसावां के समक्ष प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात समिति की ओर से कागजी प्रक्रिया पूरी करके बालक के सर्वोत्तम हित को देखते हुए उनके माता को सुपुर्द किया गया। बालक ने समिति के समक्ष कहा कि वह 9 मार्च को शाम में घर के लोगों को बिना बोले ही रेलवे स्टेशन गम्हरिया पैदल पहुंच कर रेल गाड़ी में बैठ गया था जहां से चांडिल पहुंच गया। उसने बताया कि मेरा विधालय अभी बंद है इसीलिए मैं थोड़ा खेलकूद करता हूँ तो मेरी मां मुझे कहती है कि खेलकूद मत करो सिर्फ घर में पढ़ाई करो। जबकि मेरा स्कूल बंद है। उसने कहा कि 16 मार्च से स्कूल खुलेगा तो मैं जरूर पढूंगा।

Related posts

छऊ नृत्य कला में विशिष्ट योगदान के लिए जिले के तीन युवा कलाकारों का चयन सीनियर स्कॉलरशिप पुरस्कार के लिए हुआ… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

SARAIKELA NEWS : चित्रांशों ने भक्ति भाव के साथ की भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना… | Vananchal 24TV Live

admin

रांची:आकाशवाणी द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के सभागार में तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin