October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela: District's archer Anil Lohar captured the gold medal... कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela : जिले के तीरंदाज अनिल लोहार ने जमाया स्वर्ण पदक पर कब्जा…

Saraikela : जिले के तीरंदाज अनिल लोहार ने जमाया स्वर्ण पदक पर कब्जा…
Spread the love

जिले के तीरंदाज अनिल लोहार ने जमाया स्वर्ण पदक पर कब्जा…

सरायकेला Sanjay । सरायकेला-खरसावां जिला के तीरंदाज अनिल लोहार ने गुजरात के केवडिया में आयोजित 42वीं सीनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है। इंडियन राउंड में 30 मीटर की दूरी निशाना साधते हुए अनिल लोहार ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे अनिल लोहार गम्हरिया प्रखंड पिंड्राबेडा गांव का रहने वाला है। अनिल लोहार की इस उपलब्धि पर सरायकेला-खरसावां जिला तीरंदाजी संघ ने बधाई दी है। जिला तीरंदाजी संघ के सचिव सुमंत चंद्र मोहंती ने बताया कि मेडल लेकर सरायकेला पहुंचने पर तीरंदाजों का भव्य स्वागत किया जायेगा। अनिल लोहार की इस उपलब्धि पर जिला तीरंदाजी संघ की अध्यक्षा मीरा मुंडा, उपाध्यक्ष मंगल सोय, सचिव सुमंत मोहंती, उत्तम मिश्रा, अजय मिश्रा, उदय सिंहदेव, गणेश महाली, सुधीर मंडल आदि ने बधाई दी है। साथ ही उम्मीद जताया है कि इस प्रतियोगिता में जिला के अन्य तीरंदाज भी मेडल जीतने में सफल होंगे। इस प्रतियोगिता में अनिल लोहार के अलावे सरायकेला-खरसावां जिला के तीरंदाज समीर बेहरा व सुनील महतो झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

Related posts

Jamshedpur : वार्ड सदस्य एवं उप मुखिया संघ की लंबी लड़ाई की जीत, मानदेय में बढ़ोतरी…

admin

Jamshedpur News : होम ग्राउंड में जमशेदपुर एफसी दोबारा चखा हार का स्वाद, हैदराबाद एफसी ने 1–0 से हराया…

admin

Ramgarh रजरप्पा में नाबालिक दुर्ष्कम मामले पर में पुलिस की कार्रवाही में लापरवाही को लेकर ग्रामिणों ने आन्दोलन की दी चेतावनी… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin