August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Attention Snatchers are roaming in Seraikela... News कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

SARAIKELA NEWS : सावधान! सरायकेला में घूम रहे हैं उचक्के. . .

SARAIKELA NEWS : सावधान! सरायकेला में घूम रहे हैं उचक्के. . .
Spread the love

सावधान! सरायकेला में घूम रहे हैं उचक्के…

सफाई के नाम पर घर में घुसकर महिला और उसकी बेटी के उड़ाए एक लाख के जेवर।

सरायकेला SANJAY । ठगी का कारोबार एक बार फिर से सरायकेला में पनपता हुआ देखा जा रहा है। और ऐसे ठगबाज बाहर से आकर विशेषकर घरेलू महिलाओं और युवतियों को टारगेट कर ठगने का काम कर रहे बताया जा रहा हैं। ऐसा ही एक मामला सरायकेला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 स्थित राजबांध बस्ती में खलील अहमद नामक व्यक्ति के घर सामने आया है। जहां बीते बृहस्पतिवार की दोपहर तकरीबन 11:30 बजे दो लोग बाइक से आए। और घर के अंदर प्रवेश करते हुए महिला जेनी विभा उनकी पुत्री शमा परवीन से टाइल्स एवं मार्बल तथा सोने चांदी के सामानों की साफ-सफाई करने के पाउडर की बिक्री एवं प्रचार करने की बात कही। जिस पर उक्त दोनों ने महिला की चांदी की पाजेब को ऑन द स्पॉट चकमक तरीके से साफ कर दिखाया। जिसके बाद महिला जेनी विभा की सोने की चेन और उनकी बेटी शमा परवीन के सोने की अंगूठी को लेकर उक्त दोनों युवकों ने पाउडर के घोल वाली एक पैकेट में डालकर इसे 10 मिनट के बाद खोल कर देखने की बात कही। और दोनों युवक बाइक से जमशेदपुर की ओर चलते बने। 10 मिनट बाद पैकेट खोलने पर उसमें से कुछ पत्थर के टुकड़े और मिट्टी उन लोगों के हाथ लगे। जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी घर में मौजूद शमा परवीन के पिता खलील अहमद को दी। खलील अहमद द्वारा उक्त दोनों युवकों की तलाश करते हुए इसकी शिकायत सरायकेला थाना पुलिस को की गई। जिसके बाद सरायकेला थाना पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।

Related posts

सरायकेला थाना के खबरीलाल के दबाब पर 16 वर्षीय युवक ने ट्रेन के सामने कूद कर किया आत्महत्या, थाना में 6 घंटे तक ग्रामीणों ने किया हंगामा और घरना प्रर्दशन, एसपी ने किया थाना प्रभारी को निलंबित…. – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela : नृत्य उत्सव में नेशनल ज्यूरी में शामिल रहे सरायकेला के गुरु तपन कुमार पटनायक…

admin

साइबर सुरक्षा को सशक्त बनाने के लिए मोदी सरकार प्रतिबद्ध सांसद जयंत सिन्हा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin