August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Adityapur: Panic among the mafia after the strictness of the Thanedar... News कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

थानेदार के सख्ती के बाद माफियाओं में दहशत… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

थानेदार के सख्ती के बाद माफियाओं में दहशत… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

आदित्यपुर – ए के मिश्र : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना के थानेदार राजन कुमार के सख़्ती के बाद से क्षेत्र के माफियाओं में दहशत फैला हुआ है। लगातार क्षेत्र में चलाए जा रहे एंटी क्राइम वाहन चेकिंग के दौरान क्षेत्रों में ट्रिपल लोडिंग चलने वालों में भी दहशत बना हुआ है।आदित्यपुर में बालू माफियाओं ड्रग्स माफियाओं ब्राउन शुगर, एवं अवैध कारोबार के खिलाफ किए जा रहे करवाई से माफियाओं में दहशत का खौफ बना हुआ है।

Advertisements

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोल्हान डीआईजी और वरीय पदाधिकारीयों के आदेश के आलोक में थाना प्रभारी राजन कुमार द्वारा लगातार सख्ती दिखाते हुए अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए करवाई की जा रही है। आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार द्वारा बालू माफियाओं, ड्रग्स माफिया ब्राउन शुगर, अवैध कारोबार पर कार्रवाई करते हुए एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान कई गाड़ियों को जप्त किया गया है। और वरीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार कार्रवाई की जा रही है।

अचानक की गई कार्रवाई से माफियाओं में खलबली मचा हुआ है। वही एक वरीय पदाधिकारी द्वारा बातचीत के दौरान बताया गया कि क्षेत्रों में अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने और एंटी क्राइम चेकिंग के लिए निर्देशित किया गया है।जो लगतार क्षेत्रों में अभियान चलेगा।

Advertisements




Related posts

Saraikela News लपाता — मंगल मूर्मू को पता बताने वाले को परिजन की ओर से उचित इनाम…

admin

SARAIKELA NEWS : एकता विकास मंच की माननीय राज्यपाल से , शीघ्र निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए मंतव्य पर फैसला सुनाने की मांग।

admin

अनगड़ा में खजरी विधायक राजेश कच्छप ने सड़क का शिलान्यास किया …

admin