October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Brajendra Patnaik received a grand welcome after being honored by the President. News कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होकर लौटने पर ब्रजेंद्र पटनायक का हुआ भव्य स्वागत . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होकर लौटने पर ब्रजेंद्र पटनायक का हुआ भव्य स्वागत . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला: स्थानीय संस्था आचार्य छऊ नृत्य विचित्रा सरायकेला के अध्यापक सह छऊ कलाकार गुरु ब्रजेंद्र कुमार पटनायक द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से संगीत नाटक एकेडमी 2019 पुरस्कार ग्रहण कर शुक्रवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे सरायकेला पहुंचे। सरायकेला पहुंचते ही गैरेज चौक पर उनका फुल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। इसके स्थानीय लोगों ने उन्हें कंधे पर उठा लिया। फिर वे अपने घर जैसे ही पहुंचे पहले से ही पूजा व आरती की थाल तैयार किए स्वजनों ने घर के दरवाजे पर उनकी आरती उतारी और स्वागत करते हुए घर में प्रवेश कराने बाद उनका मुंह मीठा कराया। गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे नई दिल्ली विज्ञान भवन में आयोजित पुरस्कार अलंकरण समारोह में राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय संगीत नाटक अकादमी 2019 के पुरस्कार से गुरु ब्रजेंद्र कुमार पटनायक नवाजा था। गुरु ब्रजेंद्र कुमार पटनायक ने बताया कि वे 22 फरवरी को दिल्ली पहुंच गए थे। जहां होटल अशोका में वे ठहरे थे। 23 फरवरी को उन्हें विज्ञान भवन में पुरस्कृत किया गया। उन्होंने बताया कि वे फ्लाइट से रांची पहुंचे फिर सड़क मार्ग से सरायकेला पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। गैरेज चौक में स्वागत करने वालों में सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्षा मीनाक्षी पटनायक, उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, समाजसेवी सुदीप पटनायक, जलेश कवि, राजा सिंहदेव, राजकुमार सिंह, सूर्या देवी, सविता पटनायक, सोहन सिंह, बीजू दत्ता, पिंटू पटनायक, दुखु राम साहू सहित दर्जनों की संख्या में अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Advertisements

Advertisements




Related posts

Saraikela News : शिक्षक संघ ने निर्वर्तमान डीईओ को दी विदाई, नए का किया स्वागत…. | Vananchal 24TV Live

admin

भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर कांग्रेसियों ने की तीन किमी पदयात्रा…

admin

सरायकेला:साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्र से पहुंचे दर्जनों लोग; अपनी-अपनी समस्याओं से उपायुक्त को कराया अवगत; मामलों पर नियमानुसार यथोचित कार्रवाई का उपायुक्त ने दिया आश्वासन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin