October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Sahibganj: Sahibganj police inaugurated illegal mini gun factory... कोल्हान क्राइम झारखण्ड संथाल साहिबगंज सुर्खियां

Sahibganjसाहिबगंज पुलिस ने अवैध मिनी गन फैक्ट्री का किया उद्भेदन…

Sahibganjसाहिबगंज पुलिस ने अवैध मिनी गन फैक्ट्री का किया उद्भेदन…
Spread the love

साहिबगंज पुलिस ने अवैध मिनी गन फैक्ट्री का किया उद्भेदन

साहिबगंज : रण बिजय गुप्ता(संथाल ब्यूरो)  साहिबगंज जिला के मिर्जाचौकी थाना पुलिस ने बुधवार की देर रात को कोहवारा गांव में एक झोपड़ीनुमा घर मे संचालित अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के उपरबंधा- माथाडीह गांव में एक गृह प्रवेश का कार्यक्रम चल रहा था। घर के निकट खडी एक मोटरसाइकिल को लेकर एक युवक जाने लगा। तभी मोटरसाइकिल मालिक ने उसे खदेड़ कर पकड़ा।लोगो ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।इसके बाद मिर्जाचौकी थाने को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंच कर युवक से पूछताछ की तो उससे अपना नाम बीरू साह बताया।जो मिर्जाचौकी का ही रहने वाला है।पुलिस ने उसके निशानदेही पर कोहवारा गांव के पतरास किस्कू के घर में छापेमारी की तो वहां से एक कट्टा ,एक अर्द्धनिर्मित पिस्टल गोली, कटर आदि समान मिला। इस दौरान पुलिस ने बिहार खगड़िया के एक युवक मोनू कुमार को हिरासत में लिया। बरहाल, पुलिस इस मामले को लेकर छानबीन में जुटी हुई हैं।

Related posts

सरायकेला (प्रथम चरण में आदित्यपुर वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड, अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड, समृद्धि स्पोंज लिमिटेड, डीडी स्टील एंड पावर लिमिटेड, आधार राइस मिल प्राइवेट लिमिटेड एवं शारदा एक्सेल प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी किया गया है) – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

महामाया भोजनालय समेत अन्य कई होटलों में औचक निरीक्षण… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

श्रम विरोधी विधेयक वापस लेने पर स्वागत करते हैं एटक, पतरातू एटक हुई सप्ताहिक बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin