June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News The selection of convenor and cook of Saraswati Vahini Steering Committee in NPS Dehuridih...

SARAIKELA NEWS : एनपीएस देहुरीडीह में सरस्वती वाहिनी संचालन समिति के संयोजिका एवं रसोईया का किया गया चयन…

SARAIKELA NEWS : एनपीएस देहुरीडीह में सरस्वती वाहिनी संचालन समिति के संयोजिका एवं रसोईया का किया गया चयन…
Spread the love

एनपीएस देहुरीडीह में सरस्वती वाहिनी संचालन समिति के संयोजिका एवं रसोईया का किया गया चयन…

सरायकेला। सरायकेला प्रखंड अंतर्गत नव प्राथमिक विद्यालय देहुरीडीह में सरस्वती वाहिनी संचालन समिति की संयोजिका एवं विद्यालय की रसोईया का चयन किया गया। बताया गया कि पूर्व रसोईया के निधन हो जाने और संयोजिका के त्यागपत्र दिए जाने के कारण उनके स्थान पर नया चयन किया गया। सरायकेला प्रखंड के मध्यान्ह भोजन योजना प्रभारी राजाराम महतो ने इस संबंध में आयोजित बैठक में चयन संबंधी सभी प्रक्रियाओं की जानकारी देते हुए कार्य और दायित्व के संबंध में बताया। साथ ही कार्य के प्रति निष्ठा पूर्वक कार्य का निर्वहन करने के निर्देश दिए। मौके पर संकुल साधन सेवी राजेंद्र कुमार नंदा और विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अरुणा देवी सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, सदस्य एवं अभिभावकों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से श्रीमती मीना खंडायत को नए रसोईया के रूप में चयन किया गया। और सरस्वती वाहिनी संचालन समिति की संयोजिका के रूप में संगीता कुमारी का भी सर्वसम्मति से चयन किया गया।

Related posts

सरायकेला:झारखंड स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप हेतु जिला टीम का कैंप सात से; गढ़वा में 10 सितंबर से प्रतिस्पर्धा का होगा आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टेलिकॉम समिति की हुई बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

4 सूत्री मांगों को लेकर झारखंड पशुपालन विभागीय एआई कर्मचारी संघ की जिला कमेटी ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष दिया धरना; सौंपा ज्ञापन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin