October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
AJSU party village incharge meeting concluded... News कोडरमा झारखण्ड राँची सुर्खियां

Silly : आजसू पार्टी ग्राम प्रभारी की बैठक सम्पन्न…

Silly : आजसू पार्टी ग्राम प्रभारी की बैठक सम्पन्न…
Spread the love

आजसू पार्टी ग्राम प्रभारी की बैठक सम्पन्न…

सिल्ली (कमलेश दुबे)  : सिल्ली विधानसभा के बंसिया  स्थित शांति आश्रम में  शुक्रवार को आजसू पार्टी बंसिया एवं बसंतुर पंचायत के ग्राम प्रभारीयों की बैठक रंग बहादुर महतो की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें आजसू पार्टी के केंद्रीय संगठन सचिव जयपाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की गई। वहीं  सांगठनिक चर्चा में सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य अतिथि ने  जयपाल सिंह ने सभी ग्राम प्रभारीयों को अपने अपने प्रभारी क्षेत्र में पार्टी द्वारा जिम्मेदारी दिए गए चुल्हा प्रमुख से बैठक कर लोगों के समस्याओं को सुचीबद्ध करने तथा आगामी  7 मार्च तक चुल्हा प्रमुख की रिवाइज सुची तैयार करने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने में पार्टी प्रमुख सह स्थानीय विधायक सुदेश कुमार महतो के द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, एवं पेयजल  समेत कई अन्य योजनाओं पर की जा रही कार्यों को जन जन तक पहुंचाने की अपील की।

कार्यक्रम का संचालन मनोज मेहता ने किया। इस मौके पर बालेंदु भूषण महतो, पशुपति महतो, रमापति सिंह मुंडा, रंजीत साहू, मनोज महतो, शांति राम महतो, संजीव सिंह,  चितरंजन महतो, प्रदीप महतो, नवकिशोर लोहरा, सुरेश सिंह मुंडा समेत ग्राम प्रभारी उपस्थित थे।

Related posts

आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का दूसरा दिन प्रखण्ड के कई खिलाड़ियों ने इस टुर्नामेंट में भाग लिया,  प्रतिभागी खिलाडियों को जर्सी व बॉल दिया … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

धनबाद डीसी ऑफिस रेकर्ड रूम के बड़ा बाबू को 4 हजार रूपये नगद घूस लेते एसीबी ने रंगेहाथ पकड़ा…

admin

Ranchi News : पेरतोल बनी 17वीं चैंपियंस ट्राफी फुटबाल टुर्नामेंट गेतलसूद की चैंपियन | Vananchal 24TV Live

admin