June 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela: Vidya Bharti honored Saraswati Shishu Mandir Saraikela with a certificate... कोल्हान झारखण्ड शिक्षा व रोजगार सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela : विद्या भारती द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर सरायकेला को प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मानित…

Saraikela : विद्या भारती द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर सरायकेला को प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मानित…
Spread the love

विद्या भारती द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर सरायकेला को प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मानित…

सरायकेला sanjay। विद्या भारती द्वारा आयोजित चार दिवसीय प्रांतीय प्रधानाचार्य बैठक गिरिडीह में आयोजित की गई। बैठक में सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला की ओर से उप प्रधानाचार्य तुषार कांत पति ने भाग लिया। इस अवसर पर कोरोना काल में विद्यालय की उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्या भारती की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर सरायकेला कोरोना काल के समय भी बच्चों के पठन-पाठन के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहा। बच्चों के नामांकन में भी कोई कमी नहीं आई। विद्यालय के प्रधानाचार्य पार्थसारथी आचार्य ने इसके लिए सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ पूरे विद्यालय परिवार को बधाई दी। और कहा कि सभी के सहयोग के बिना यह संभव नहीं है। हमें चाहिए कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए हम हमेशा तत्पर रहें।

Related posts

Pakur : एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया, कार्यशाला में गिरते लिंगपात को सुधारने पर चर्चा किया गया…. | Vananchal 24TV Live

admin

ट्रैफिक पुलिस ने चलाया सघन जांच अभियान; नो पार्किंग में खड़े बड़े वाहनों पर चस्पाए गए लाल पर्चे… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

नीमडीह बीआरसी परिसर में दिव्यांग जांच शिविर में 50बच्चे को चिन्हित, सह 35 बच्चे को समाग्री वितरण शिविर लगाया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin