June 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Pulwama attack will never forget the cowardly act of Pakistan.... Ranchi: Ex-servicemen social workers and children paid tribute to the brave martyrs कोयलांचल झारखण्ड राँची राजनीति सुर्खियां

वीर शहीदों को पूर्व सैनिक, समाजसेवी और बच्चों ने दी श्रद्धांजलि, पुलवामा हमला कभी नहीं भूलेंगे पाक की कायराना हरकत…. – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

वीर शहीदों को पूर्व सैनिक, समाजसेवी और बच्चों ने दी श्रद्धांजलि, पुलवामा हमला कभी नहीं भूलेंगे पाक की कायराना हरकत…. – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

vananchal

रांची ब्यूरो: देश के इतिहास में 14 फरवरी का दिन जम्मू.कश्मीर की एक बेहद दुखद घटना के साथ दर्ज है। इस दिन साल 2019 आतंकियों ने पुलवामा में सुरक्षाकर्मियों पर हमला किया था। इस हमले में 40 से ज्यादा सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे। आज आरडीएस पब्लिक स्कुल प्रांगण में पुलवामा में हुए शहीदों जवानों को भूतपूर्व सैनिकों,, समाजसेवी और बच्चों ने भारत माता के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन 40 से अधिक शहीद जवानों को याद कर श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित किया और भारत माता की जयघोष और राष्ट्रीय गान के साथ समापन किया गया । वही अरूण झा ने कहा की जिसतरह पकिस्तान ने आतंकी हमला वीर जवानों पर कराया उसका बदला 12 दिनों के अन्दर लेकर भारत ने सावित कर दिया की हमारे जवान जब चाहे पाकिस्तान को मसल सकते है । वही कार्यक्रम के आयोजक प्रदेश किसान मोर्चा के कार्यकारणी सदस्य सह आरडीएस पब्लिक स्कुल के निदेशक मनोज कुमार सिंह ने बच्चों को संदेश देते हुये कहा कि शिश झुके हर उस शहादत में, जिन वीरों ने जान गंवा दी, देश के हिफाजत में….

Advertisements

मौके पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के संरक्षक कैप्टन बृजकिशोर सिंह, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार झा, महामंत्री लल्लन ठाकुर और सदस्य रघुनाथ झा, गणेश शर्मा, बास्की नाथ दुबे तेज नारायण शर्मा, भगवान, मंगल सिंह साहब, मनोज कुमार सिंह अनिल कुमार, प्रभाष झा,पवन सिंह सहित दर्जनों बच्चे उपस्थित होकर शहीद जवानों को
भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया ।

Advertisements




Related posts

Pakur : उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा की, सुदूरवर्ती क्षेत्रों में सहियाओं व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों गर्भवती महिलाओं का नियमित प्रसव पूर्व जांच सुनिश्चित कराने का दिया निर्देश….. | Vananchal 24TV Live

admin

Chandil : विधायक ने चोगाटांढ़ व रहड़ाडीह में किया दो ट्रांसफार्मर उद्घाटन. …

admin

Saraikela : सरायकेला के दिघी निवासी 60 वर्षीय वृद्ध लापता…

admin