June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela: A meeting ceremony of Odia language speakers was organized... कोल्हान झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela : ओड़िया भाषा भाषियों के मिलन समारोह का हुआ आयोजन…

Saraikela : ओड़िया भाषा भाषियों के मिलन समारोह का हुआ आयोजन…
Spread the love

ओड़िया भाषा भाषियों के मिलन समारोह का हुआ आयोजन…

सरायकेला Saraikela : स्थानीय कुदरसाही स्थित नवनिर्मित बस स्टैंड परिसर में ओडिया भाषा भाषीयों के मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में मुख्य रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता गोलक बिहारी पति उपस्थति हुए. मिलन समारोह में ओडिया भाषा व संस्कृति को लेकर विचार विमर्श किया गया व ओडिया भाषीयों की समस्याओं पर विचार करते हुए उनके समस्या के निराकरण को लेकर प्रयास करने का निर्णय लिया गया. बैठक में निर्णय लिया गया कि भाषा संस्कृति के विकास हेतु प्रत्येक वर्ष मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें ओडिया भाषीयों की अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चीत किया जाएगा. मिलन समारोह में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सचिव देवाशीष ज्योतिषी ने ओडिया भाषा को देश का सबसे समृद्ध भाषा करार दिया. अधिवक्ता जलेश कवि ने ओडिया भाषा भाषी लोगों की समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान करने का निर्णय लिये जाने की बात कही. कवि ने सभी को एकजुट होकर समस्याओं के निराकरण करने की बात कहा. कार्यक्रम में बिल्डर संजय महांती ने भी संबोधित करते हुए ओडिया भाषा संस्कृति के विकास में सदैव तत्पर रहने की बात कहे. मौके पर विजय कर, कुणाल रथ, अंबिका चरण पानी, सुबोध हाजरा, असित सारंगी, दिलीप पति, अनिल सारंगी, मनन तिवारी, सुभाष सामन्त, रजत पटनायक, प्रणव, सिंहदेव, जोनी हाजरा, तपन मालाकार, राजेश महापात्र, प्रीतम आचार्य सहित बार के कई ओडिया भाषा भाषी उपस्थित रहे.

Related posts

Jamshedpur : टोला बोरा काटा स्कूल मैदान में इंडियन कैंपियन फर फूड सिक्योरिटी के सहयोग से पर्यावरण चेतना केंद्र बड़ा सिगदी द्वारा किसान जागरण अभियान काआयोजन किया गया….

admin

JHARKHAND NEWS : भ्रष्टाचार पर मुख्यमंत्री का चला चाबुक 29 इंजीनियरों पर मामला दर्ज की दी मंजूरी…..

admin

Sahibganj : बरहरवा एवं तालझारी प्रखंड के सुदूरवर्ती इलाके में कंबल का हुआ वितरण… | Vananchal 24TV Live

admin