June 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
food traders will keep their establishments closed indefinitely: Manoj Kumar Chowdhary... News Saraikela: Withdraw the Agriculture Bill "Black Law" or else from February 15 कोल्हान झारखण्ड बिज़नेस राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

मनोज कुमार चौधरी… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

मनोज कुमार चौधरी… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

vananchal

सरायकेला Sanjay । धोखे से रातों-रात विधानसभा में कृषि विपणन विधेयक पारित होने पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि ये विधेयक केवल घूसखोरी को बढ़ावा देगा। क्योंकि झारखंड एक खनिज प्रधान प्रदेश हैं। झारखंड में कृषि उपज ना के बराबर है। एक मात्र एक फसली धान की फसल यहां पर होती है। झारखंड जैसे राज्य में केवल व्यापारियों को दोहन के उद्देश्य से कृषि मंत्री इस विधेयक को लागू करना चाह रहे हैं। जिसका समस्त व्यवसायी समाज और किसान विरोध कर रहे हैं।
इस संदर्भ में बुधवार को सारे झारखंड के व्यवसायी के साथ सरायकेला-खरसावां जिले के थोक विक्रेताओं ने अपना प्रतिष्ठान बंद कर और काला बिल्ला लगाकर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। एवं फेडरेशन चेंबर ऑफ कॉमर्स रांची के आह्वान पर रांची के वे व्यापारी महाजुटान में शामिल होने रांची आये है।

Advertisements

झारखंड सरकार के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख द्वारा सदन में पारित कराए गए नए कृषि कानून विधेयक के विरोध में सारे झारखंड के व्यवसाय एकजुट हो गए हैं। और जब बिहार, बंगाल, उड़ीसा एवं उत्तर प्रदेश जैसे कृषि प्रधान प्रदेश कि राज्य सरकारों ने इसे किसान एवं व्यवसाय विरोधी बताकर और भ्रष्टाचार इंस्पेक्टर राज वाला कानून मानते हुए इसे रद्द किया है। तो झारखंड में भी अविलंब रद्द किया जाए। अन्यथा झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स के निर्णय के आलोक में सरायकेला-खरसावां जिले के सभी खाद्यान्न व्यापारी 15 फरवरी से खाद्यान्नों से संबंधित सभी प्रतिष्ठान बंद रखेंगे एवं झारखंड सरकार जब तक व्यापारी विरोधी काला कानून वापस नहीं लेती व्यापारियों का संघर्ष जारी रहेगा। रांची महाजुटान में शामिल होने वालों में चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, अरुण कुमार सेकसरिया, मोहन कुमार, ललित कुमार चौधरी इत्यादि मुख्य रूप से शामिल रहे।

Advertisements




Related posts

झारखंड राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष और सदस्या 13 को करेंगे जिला भ्रमण, जनसुनवाई के साथ मुखिया से करेंगे संवाद…

admin

Ranchi News : भ्रष्टाचार के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी 12 नवम्बर को अनगड़ा प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय का घेराव की तैयारी…

admin

Ranchi News- नामकुम प्रखंड में जंगली भालू ने किया हमाला एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, ग्रामीण भयभीत….

admin