June 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela: Theft in 6 closed houses of Nilanchal Company personnel who went on duty the station in-charge said that there is no written complaint about the incident... कोल्हान झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

ड्यूटी गए निलांचल कंपनी कर्मियों के 6 बंद घरों में चोरी, थाना प्रभारी ने कहा घटना की नहीं है लिखित शिकायत… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

ड्यूटी गए निलांचल कंपनी कर्मियों के 6 बंद घरों में चोरी, थाना प्रभारी ने कहा घटना की नहीं है लिखित शिकायत… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

vananchal

गम्हरिया: जगबंधु महतो  : सरायकेला जिला के कांड्रा थाना अंतर्गत बानाडुंगरी में रविवार की सुबह चोरों द्वारा 6 घरों का ताला तोड़कर हजारों रुपए के सामान व नकदी की चोरी कर ली। उन सभी घरों में किराए पर नीलांचल कंपनी के कर्मचारी रहते हैं और घटना के वक्त सभी डयूटी गए थे।

Advertisements

ए शिफ्ट डयूटी कर दोपहर में जब वे घर आए तो उन्होंने अपने अपने घरों का ताला टूटा देखा। घर के भीतर जाकर देखने पर उसमें रखा बक्सा, एटीएम कार्ड, मोबाइल, बैग समेत कई सामान गायब पाया। तत्पश्चात उन्होंने कांड्रा थाना को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ कर मामले की जांच में जुट गई है। बताया गया है कि चोरों द्वारा किराएदार अरुण कुमार के घर से एटीएम कार्ड व 1600 रुपए नकद, विवेक महतो के घर से एक मोबाइल, बैग व 200 रुपए नकद, संजय मायती, मानस पडिया, सागर मुखर्जी, प्रसुन्न उपाध्याय और वृहस्पति महतो और के घर से कई घरेलू सामान व हजारों रुपए नकद की चोरी कर ली गई। इस संबंध में कांड्रा थाना प्रभारी राजेंद्र महतो ने बताया कि घरों से केवल मोबाइल फोन की चोरी हुई है और घटना के संबंध में किसी प्रकार की लिखित शिकायत थाने में नहीं की गई है।

Advertisements




Related posts

मंडल कारा सरायकेला में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Chandil : अभाविप सिंहभूम कॉलेज चांडिल में पांच सूत्रीय मांगों सौपा था, मांग पुरा नहीं किये जाने को लेकर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी…. | Vananchal 24TV Live

admin

Saraikela : उपायुक्त ने जनता दरबार में 40 फरियादियों की सुनी समस्या; त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश….

admin