October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
haldipokhar news News Rajnagar news जरा हटके पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पूर्वी सिंहभूम राज्य सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

तेलाई पहाड़ में धूमधाम से संपन्न हुई माँ ठाकुरानी माता की पूजा। – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

तेलाई पहाड़ में धूमधाम से संपन्न हुई माँ ठाकुरानी माता की पूजा। – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

vananchal

तेलाई पहाड़ में धूमधाम से संपन्न हुई माँ ठाकुरानी माता की पूजा।

Advertisements

राजनगर (रिपोट -रवि कांत गोप) :राजनगर प्रखंड के हेंसल और हल्दीपोखर के सीमावर्ती तेलाई पहाड़ में सोमवार अखान यात्रा के दिन माँ ठाकुरानी की पूजा अर्चना धूमधाम से समपन्न हुई।सर्वप्रथम हेंसल गांव के  नाया भीम सरदार(पुजारी)एवं ग्राम प्रधान अशोक गोप के द्वारा हेंसल स्थित ग्राम स्थान (ग्राम देवी पूजा स्थल)में पूजा अर्चना समपन्न  हुई,तत्पश्चात  हेंसल ,पाटा हेंसल, डांगरडीहा,सिजुलता एवं आस पास सात मौजा के सैकड़ों भक्तजण पहाड़ की चोटी में अवस्तिथ माँ ठाकुरानी के पूजा स्थल गाजे बाजे के साथ पहुंचे।वहीं ग्रामीणों ने बताया कि यह परंपरा हमारे पूर्वजों के द्वारा वर्षों से चली आ रही है।जिसे हम आज भी निभाते आ रहे है।

बता दें मकर संक्रांति के दूसरे दिन जिसे ग्रामीण अखान दिन मानते है।उसी दिन माँ ठाकुरानी की पूजा अर्चना की जाती है।

 

क्यों तैनात रहते हैं,दोनों जिलों के प्रशासन

तीन वर्ष पहले हिन्दू आस्था के इस तेलाई पहाड़ी के पूजा स्थान में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा चादर रख दिया गया था।जिससे दोनों समुदायों के बीच आपसी तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। वहीं प्रशासन की हस्तक्षेप से शांत कर दोनो समुदायों के बीच आपसी समन्वय स्थापित कर शांति व्यवस्था कायम की गई थी।तब से प्रतिवर्ष अखान यात्रा के दिन यहां दोनो जिले के पुलिस प्रशासन पूजा के पहले ही तैनात रहते है।ताकि शांति पूर्ण व्यवस्था में पूजा अर्चना की जाय।वहीं इस वर्ष भी यहाँ राजनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात थे।वहीं पोटका अंचल के अंचलाधिकारी ,कोवली थाना प्रभारी एवं बड़ी मात्रा में पुलिस दलबल के साथ तैनात थे।

 

वहीं इस वर्ष ठाकुरानी माता की पूजा अर्चना शांति पूर्ण व्यवस्था में समपन्न हुई।इस मौके पर ग्राम प्रधान अशोक गोप उनके पुत्र मनिंद्र गोप, गाँव के नाया भीम सरदार,गोपाल सरकार,मानस साहू,उज्ज्वल मोदक,तड़ित गोप,तुलसी ज्योतिषी,चंडी गोप,मुना खडंगा,श्रीकांत गोप, भोलानाथ गोप,सोमनाथ गोप,अमरनाथ गोप,सिलिप गोप,अजित मंडल,नीतीश मंडल,सुजीत मंडल,तमल मंडल,हरि गोप समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Advertisements




Related posts

Chandil News : सुभाष ब्रॉदर्स ईचागढ़ की टीम विजय, मिला 26 हजार रूपये… | Vananchal 24TV Live

admin

Ramgarh बुनियादी शिक्षा के तहत एंडलाइन सर्वे को लेकर किया गया कार्यशाला का समापन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की उपायुक्त ने की समीक्षा; हाउस टू हाउस वेरीफिकेशन, पन्ना वेरीफिकेशन, फिजिकल वेरिफिकेशन तथा रिप्लेसमेंट का ब्लैक एंड व्हाइट फोटोज के लंबित मामलों को यथाशीघ्र निष्पदित कर सभी प्रविष्टियां ऑनलाइन एंट्री करने के दिए निर्देश… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin