October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela: Woman and child died on the spot in a road accident late in the evening; Three seriously injured... कोल्हान क्राइम झारखण्ड शिक्षा व रोजगार सरायकेला-खरसावाँ

Saraikela : देर शाम घड़ी सड़क दुर्घटना में महिला और बच्चे की ऑन द स्पॉट हुई मौत; तीन गंभीर रूप से हुए घायल…

Saraikela : देर शाम घड़ी सड़क दुर्घटना में महिला और बच्चे की ऑन द स्पॉट हुई मौत; तीन गंभीर रूप से हुए घायल…
Spread the love

देर शाम घड़ी सड़क दुर्घटना में महिला और बच्चे की ऑन द

स्पॉट हुई मौत; तीन गंभीर रूप से हुए घायल…

सरायकेला Sanjay । जिले में सड़क सुरक्षा सप्ताह शुरू होने के दूसरे ही दिन सड़क हादसों का दिन रहा। जहां राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजनगर-चाईबासा मुख्य मार्ग पर लेकड़ाकोचा मोड़ के समीप घटी भीषण सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं बृहस्पतिवार की ही देर शाम सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर मुड़िया के समीप घटी एक सड़क दुर्घटना में एक महिला और एक बच्ची की ऑन द स्पॉट मौत हो गई।

जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद विधायक प्रतिनिधि सनद आचार्य उर्फ टूलू ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायलों को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम भिजवा दिया। उन्होंने बताया कि मुड़िया स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स कंपनी के समीप एक अनियंत्रित 10 चक्का ट्रक संख्या जेएच09पी-5506 ने सड़क किनारे 6 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। जिनमें से एक महिला और एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना के साथ ही घटनास्थल पर पहुंची सरायकेला पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से ट्रक के चक्के में फंसी मृत महिला और बच्ची को रेस्क्यू कर बाहर निकाला।

समाचार लिखे जाने तक मृतक महिला और बच्ची की पहचान नहीं हो सकी थी। बताया जा रहा है कि घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने ट्रक सहित चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

Related posts

Ranchi : झारखंड के कद्दावर नेता समरेश सिंह का गुरूवार के सुबह बोकारो स्थित आपने आवास में ली अंतिम सांस… | Vananchal 24TV Live

admin

डीएसई ने स्कूली बच्चों को नशापान के दुष्प्रभाव का पाठ पढ़ाते हुए इससे दूर रहने की अपील की  . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:प्रखंड विकास स्ट्रेटजी आकाशी प्रखंड कार्यक्रम के तहत चिंतन शिविर का हुआ आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin