October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela: SP gave instructions to execute the pending cases... कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela : लंबित कांडों का निष्पादन करने का एसपी ने दिया निर्देश… | Vananchal 24TV Live

Saraikela : लंबित कांडों का निष्पादन करने का एसपी ने दिया निर्देश… | Vananchal 24TV Live
Spread the love

Advertisements

vananchal

सरायकेला Sanjay । जिला पुलिस कार्यालय के सभागार में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश की अध्यक्षता में जिला पुलिस की मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें थानावार प्रतिवेदन कांड के विरुद्ध निष्पादन, पुलिसिंग, विधि व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण एवं सड़क दुर्घटना का नियंत्रण व अफीम की खेती, ब्राउन शुगर व अवैध शराब को लेकर किए जा रहे कार्य एवं अपराधिक गतिविधियों की समीक्षा की गई।

Advertisements

अपराध गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक ने जिले के विभिन्न थानों में प्रतिवेदन कांड के विरुद्ध निष्पादित एवं लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को जल्द से जल्द लंबित मामले का उद्भेदन कर निष्पादित करते हुए न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत करने का निर्देश दिया ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाया जा सके। पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस अधिकारियों को सड़क दुर्घटना नियंत्रण को लेकर नशाखोरी के खिलाफ एवं हेलमेट चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया। इस मौके पर आयोजित पुलिस सभा में पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों की समस्याएं भी सुनीं और निस्तारण की कार्रवाई की. अपराध गोष्टी में अपर पुलिस अधीक्षक अभियान पुरुषोत्तम कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हरविंदर सिंह, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय चंदन कुमार वत्स समेत जिले के सभी पुलिस निरीक्षक एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

Advertisements

Related posts

चांडिल डैम के विस्थापितों के पुनर्वास में हो रही विसंगति, अनुदान निधि व जल स्तर 180 मीटर से नीचे रखने को लेकर मुख्यमंत्री से मिले विधायक सविता महतो… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Silli 2100 कुंडीय विश्व शांति वैदिक विहंगम योग समारोह के उपलक्ष में शोभायात्रा संपन्न हुआ…

admin

हरी झण्डी के साथ चांडिल की बदलेगी तस्वीर, कई पुराने ट्रेनों के साथ नये ट्रेनों का ठहराव हुआ प्रारंभ… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin