June 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Chanail: MLA Savita Mahato handed over an ambulance to Chowka police station. News कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Chanail : विधायक सविता महतो ने चौका थाना में सौपा एम्बुलेंस..

Chanail : विधायक सविता महतो ने चौका थाना में सौपा एम्बुलेंस..
Spread the love

विधायक सविता महतो ने चौका थाना में सौपा एम्बुलेंस

चाण्डिल: (कल्याण पात्रा)  आए दिन नेशनल हाईवे 33 में हो रहे सड़क दुर्घटना में लोगो की जान बचाने को लेकर शुक्रवार को ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने चौका थाना में एक एम्बुलेंस सौपा। वही एंबुलेंस की चाबी विधायक सविता महतो ने चौका थाना प्रभारी धर्मराज कुमार को सौपी।

इस दौरान विधायक सविता सविता महतो ने कहा बढ़ते सड़क दुर्घटना में लोगो का जान बच सके इसलिए चौका थाना में एक एंबुलेंस दिया गया।उन्होंने कहा सड़क दुर्घटना होने पर पुलिस तुरंत दुर्घटना स्थल पहुंचती है और उनके पास एंबुलेंस रहने से वे तुरंत दुर्घटना में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा सकेंगे जिससे लोगो की जान बच सकेगी। इस दौरान विधायक ने कहा इसके पूर्व भी ईचागढ़ थाना में एक एंबुलेंस सौंपा गया है। विधायक सविता महतो ने कहा लोगों के ससमय इलाज व उनके जान बचाने के लिए दो थाना व सभी प्रखंड एवं कपाली नगर परिषद में एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। मौके पर केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, जिला सहसचिव अर्जुन सिंह मुंडा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, समर भुईया, मुखिया प्रतिनिधि डब्लू हेम्ब्रम, प्रखंड सचिव पशुपति महतो, डब्लू सिंह, शिवचरण महतो, अजीत सिंह मुंडा, सुरेश मांझी, अनिल महतो, बुद्धेश्वर महतो आदि उपस्थित थे।

Related posts

राँची:विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस अनगड़ा गोंदली पोखर एक संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सचिन महतो… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

SARAIKELA NEWS : नहीं रहे छऊ के पुरोधा छऊ गुरु पद्मश्री पंडित गोपाल प्रसाद दूबे: बेंगलुरु में निधन; छऊ कला जगत में शोक की लहर…

admin