October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
74 bundled lottery tickets cash 6300 recovered... News Saraikela: One caught selling illegal lottery tickets कोल्हान क्राइम सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela : अवैध लॉटरी टिकट बेचते एक धराया, 74 बंडल लॉटरी टिकट नगद 6300 बरामद…

Saraikela : अवैध लॉटरी टिकट बेचते एक धराया, 74 बंडल लॉटरी टिकट नगद 6300 बरामद…
Spread the love

अवैध लॉटरी टिकट बेचते एक धराया, 74 बंडल लॉटरी टिकट

नगद 6300 बरामद…

 

सरायकेला  : जिले के विभिन्न सुदूरवर्ती क्षेत्रों में अवैध लॉटरी गोरखधंधे के विरुद्ध पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में सीनी ओपी पुलिस को सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने लॉटरी के धंधेबाज चंद्रशेखर महतो को 74 बंडल लॉटरी टिकट ,समेत नगद 63,000 रूपये के साथ गिरफ्तार किया है।

मामले के संबंध में जानकारी देते हुए एसडीपीओ हरविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हो रही थी कि सीनी ओपी क्षेत्र में लगातार प्रतिबंधित अवैध लॉटरी का कारोबार कर ग्रामीणों को ठगा जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीनी मोड़ से ऊपर दुगनी निवासी चंद्रशेखर महतो को गिरफ्तार किया गया. इसके पास से पुलिस ने लॉटरी टिकट और नगद बरामद किए हैं. पुलिस अनुसंधान के क्रम में पता चला है कि लॉटरी के इस धंधेबाज द्वारा सरायकेला के अन्य क्षेत्रों में भी लॉटरी गोरखधंधे का संचालन किया जा रहा था. गौरतलब है कि 21 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय गोपनीय शाखा द्वारा निर्गत किए गए पत्र के अनुसार अवैध लॉटरी धंधे संचालन को लेकर जिले में व्यापक अभियान चलाया जाना है .इसी कड़ी में यह कार्रवाई की गई है।

 

 हरविंदर सिंह एसडीपीओ

Related posts

Jamshedpr परीक्षा में फेल करने के बाद टैगोर सोसाईटी हाई स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को दिखाया बाहर का रास्ता, परिजनों ने किया हंगामा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

7 साल के लंबे अंतराल के बाद शहरवासी लुफ्त ले सकेंगे सर्कस का.. केन्या, साउथ अफ्रीका, मिजोरम व असम के कलाकार दर्शकों के लिए होंगे आकर्षण का केंद्र शुभारंभ 24 अगस्त को… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

-डॉ रणजीत कुमार सिंह… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin