October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Rajnagar breking Rajnagar news क्राइम जरा हटके झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां स्वास्थ्य

RAJNAGAR BREKING :बैंक में पैसा पहुचाने वाली गाड़ी की चपेट में आने से 12 वर्षीय बच्ची घायल।टीएमएच में चल रहा ईलाज।

RAJNAGAR BREKING :बैंक में पैसा पहुचाने वाली गाड़ी की चपेट में आने से 12 वर्षीय बच्ची घायल।टीएमएच में चल रहा ईलाज।
Spread the love

बैंक में पैसा पहुचाने वाली गाड़ी की चपेट में आने से 12 वर्षीय बच्ची घायल।टीएमएच में चल रहा ईलाज।

राजनगर (रिपोर्ट :रवि कांत गोप) :हाता चाईबासा मुख्य मार्ग हेंसल बाजार में बुधवार की दोपहर लगभग 1:00 बजे बैंक का पैसा पहुंचाने वाली वैन से 12 वर्षीय बच्ची सड़क पार करते टकरा गई।जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।वहीं घटना स्थल के पास मौजूद लोगों ने वैन को रोक कर चालक को पुलिस के हवाले कर दिया।और घायल बच्ची को निजी वाहन से टाटा मेन अस्पताल भेज दिया।जहाँ बच्ची का ईलाज चल रहा है।वहीं समाचार लिखे जाने तक बच्ची खतरे से बाहर बताई गई।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि 12 वर्षीय किशोरी नाम रूनी राणा है।जो हेंसल गांव अपने मामा घर मे रहती है।वह हेंसल बाजार में कुछ समान खरीदने आई थी।इसी दौरान सड़क पार करने के दौरान टाटा की ओर से आ रही बैंक की (एजीएस)वैन से टकरा गई।

हालांकि घटना के तुरंत बाद राजनगर थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गई।और बैंक वैन और चालक को अपने साथ थाना ले गई।

Related posts

Pakur : अवैध परिवहन के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है…

admin

हवन व पूर्णाहुति के साथ बागरायडीह में नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा संपन्न .  .   . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

चांडिल अनुमंडल के आसंनबनी पंचायत भवन में समुदाय प्रभावकों ट्राइबल टीबी इनिशिएटिव के तहत प्रशिक्षण दिया गया है…

admin